तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद
21-Apr-2021 03:51 PM
PATNA : लोकसभा चुनाव के पहले उपेंद्र कुशवाहा पाला बदलकर महागठबंधन में चले गए थे लेकिन विधानसभा चुनाव के बाद उनकी पार्टी का जनता दल यूनाइटेड में विलय हो गया. उस वक्त कुशवाहा की घर वापसी को लेकर नीतीश कुमार की रणनीति शायद बहुत लोगों को समझ में नहीं आई थी. लेकिन अब धीरे-धीरे नीतीश की रणनीति का असर दिखने लगा है. पिछले दिनों बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल में नाइट कर्फ्यू के मसले पर नीतीश कुमार को खरी-खोटी सुनाई थी और अब उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश के बचाव में संजय जायसवाल को नसीहत दे डाली है.
उपेंद्र कुशवाहा ने डॉ संजय जायसवाल के बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा है कि फिलहाल राजनीतिक बयानबाजी का वक्त नहीं है. कुशवाहा ने सीधे-सीधे इसके लिए संजय जयसवाल को चोट किया है. उपेंद्र कुशवाहा ने बीजेपी की तरफ से नाइट कर क्यों को लेकर उठाई गई सवालों से जुड़ी खबर को ताजा करते हुए अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है. "जयसवाल जी, अभी राजनीतिक बयानबाजी का वक्त नहीं है."

उपेंद्र कुशवाहा का यह बयान बताता है कि वह नीतीश कुमार के इशारे पर बीजेपी को आंख दिखा रहे हैं. इसके पहले कुशवाहा तेजस्वी यादव को भी खरी-खोटी सुना चुके हैं. राजनीतिक जानकारों को भी अब तो समझ में आने लगा है कि दरअसल उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का जेडीयू में विलय कराकर नीतीश कुमार किस तरह कुशवाहा का इस्तेमाल करना चाहते हैं.
जायसवाल जी,
— Upendra Kushwaha (@UpendraKushJDU) April 21, 2021
अभी राजनीतिक बयानबाजी का वक्त नहीं है !
https://t.co/1OAFIkw4fa