ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: घरेलू कलह से दंपति ने उठाया खौफनाक कदम, महिला की हालत गंभीर, पीएमसीएच रेफर प्रेम-प्रसंग में विवाहिता की हत्या, गला काटकर शव कुएं में फेंका, 5 आरोपी गिरफ्तार रसोई गैस ब्लास्ट से 4 लोग झुलसे, अवैध रूप से रखा गया था 60 सिलेंडर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखिए.. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखिए.. गूगल मैप पर भरोसा जान पर पड़ा भारी: रेलवे ट्रैक पर फंस गई कार, तभी आ गई अमृत भारत ट्रेन; जानिए.. फिर क्या हुआ? गूगल मैप पर भरोसा जान पर पड़ा भारी: रेलवे ट्रैक पर फंस गई कार, तभी आ गई अमृत भारत ट्रेन; जानिए.. फिर क्या हुआ? शराबबंदी का हाल हुआ बेहाल: कंटेनर से करीब 40 लाख की शराब जब्त, इतनी बड़ी खेप कैसे पहुंची बिहार? पटना में रिसेप्शन पार्टी के दौरान डबल मर्डर का खुलासा, 24 करोड़ की जमीन के लिए दो भाईयों की गोली मारकर की गई थी हत्या Bihar crime news : अपराधियों ने किया बड़ा कांड, इस जगह घर के भीतर हत्या; इलाके में मचा हडकंप

Home / news / चुनावी मूड में क्यों है JDU? उपेंद्र कुशवाहा ने कहा.. हमें चुनाव की...

चुनावी मूड में क्यों है JDU? उपेंद्र कुशवाहा ने कहा.. हमें चुनाव की तैयारी में जुट जाना चाहिए

30-Aug-2021 08:06 AM

PATNA : रविवार को पटना में हुई जेडीयू राष्ट्रीय परिषद की बैठक में कई सियासी रंग देखने को मिले। सबसे अधिक चर्चा नीतीश कुमार को पीएम मटेरियल बताए जाने वाले प्रस्ताव को लेकर हुई हालांकि पार्टी ने प्रस्ताव पर बाहर जो अधिकारिक बयान दिया उसके मुताबिक नीतीश को प्रधानमंत्री पद का दावेदार नहीं बताया गया लेकिन इसके बावजूद जनता दल यूनाइटेड के नेताओं में बैठक के दौरान बेचैनी देखने को मिली। पार्टी जिस तरह एजेंडा तय कर रही थी उसे देख कर ऐसा लगा कि कहीं न कहीं जेडीयू चुनावी मूड में आ चुका है।


यह बात उस वक्त और पक्की हो गई जब जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने बैठक को संबोधित करते हुए एलान कर दिया कि हमें चुनाव की तैयारी में जुट जाना चाहिए। उपेंद्र कुशवाहा ने राष्ट्रीय परिषद को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अभी से चुनाव की तैयारी में जुट जाना चाहिए। कुशवाहा ने चुनावी तैयारी को लेकर लंबी चौड़ी बात कही लेकिन आखिर में यह कह गए कि जिन पांच राज्यों में चुनाव होने हैं तो वहां गठबंधन की चिंता किए बगैर हमें तैयारी करनी चाहिए। 


इतना ही नहीं उपेंद्र कुशवाहा ने यह भी कह दिया है कि नीतीश कुमार को बिहार से बाहर भी निकलना चाहिए नीतीश कुमार ने बिहार में जूता किया है अपना रहे हैं लेकिन अब वक्त आ गया है कि नीतीश कुमार भी बिहार से बाहर निकलें। राष्ट्रीय स्तर पर उनके चेहरे की चर्चा हो और साथ ही साथ राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा जेडीयू को हासिल हो इसके लिए नीतीश कुमार को बाहर निकलना होगा।