ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ काराकाट से चुनाव लड़ेंगे पवन सिंह ; BJP...

उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ काराकाट से चुनाव लड़ेंगे पवन सिंह ; BJP ने आसनसोल ने अहुवालिया को उतारा है चुनाव मैदान में

10-Apr-2024 03:50 PM

By First Bihar

PATNA : भोजपुरी एक्टर और गायक पवन सिंह ने बुधवार को एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने एक्स पर जानकारी दी है कि वह काराकाट से लोकसभा चुनाव लड़ने वाले हैं। मतलब पवन सिंह उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरने वाले हैं। पवन सिंह ने ट्वीट किया है कि माता गुरुतरा भूमेरू अर्थात माता इस भूमि से कहीं अधिक भारी होती है और मैंने अपनी मां से वादा किया था कि मैं इस बार चुनाव लड़ूंगा। 


पवन सिंह ने कहा कि मैंने निश्चय किया है कि मैं वर्ष 2024 का लोकसभा चुनाव काराकाट से लड़ूंगा। जय माता दी। जबकि बीजेपी ने पवन सिंह को आसनसोल से उम्मीदवार बनाया थालोकसभा चुनाव 2024 को लेकर  परन्तु उन्होंने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। हालांकि बीजेपी का टिकट ठुकराने के बाद उन्होंने बाद में ट्वीट कर कहा था कि वह चुनाव लड़ेंगे, लेकिन यह साफ नहीं किया था कि वह किस सीट से चुनाव लड़ेंगे। 


वहीं, पवन सिंह ने ऐलान कर दिया कि वह पश्चिम बंगाल के आसनसोल की सीट से नहीं, बल्कि बिहार के काराकाट लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि वह किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे। लेकिन बीजेपी ने आसनसोल लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। ऐसे में अब पवन सिंह या तो निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे या फिर किसी पार्टी से?  इसे लेकर फ़िलहाल असमंजस की स्थिति बनी हुई है।