मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
25-Sep-2024 12:02 PM
By First Bihar
PATNA : पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा आज से बिहार यात्रा की शुरुआत किए हैं। उनकी इस यात्रा की शुरुआत अरवल जिले के कुर्था से होनी है। कुशवाहा इस दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और किसानों के मुद्दों को लेकर जनता से मिलेंगे। बिहार यात्रा के माध्यम से न केवल वह आम लोगों की समस्याओं को समझने का प्रयास करेंगे, बल्कि एनडीए के लिए कुशवाहा वोट बैंक को भी मजबूत करने की कोशिश करेंगे।
उपेंद्र कुशवाहा यात्रा की शुरुआत वह जगदेव बाबू की धरती कुर्था (अरवल) से करेंगे। इसके लिए वह पटना से अरवल के लिए निकल गए हैं। कुशवाहा आज अरवल और औरंगाबाद में यात्रा करेंगे। इसके बाद 26 सितंबर को औरंगाबाद और रोहतास में रहेंगे। 27 सितंबर को वह रोहतास में यात्रा के बाद भोजपुर भी जाएंगे।
इसके बाद 29 सितंबर को कुशवाहा का कारवां सारण पहुंचेगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही दूसरे चरण के कार्यक्रम की जानकारी साझा की जाएगी। कुशवाहा ने कहा कि पहले भी हमने यात्रा की है। मैंने जब-जब यात्रा की है अधिकांश बार चंपारण से यात्रा की शुरुआत किया है। लेकिन, इस बार जान मजबूत करके कुर्था अरवल से शुरुआत कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यही वह इलाका है जहां लोकसभा चुनाव में एनडीए के लिए अनुकूल परिणाम नहीं आया था। इसके बाद अब कुशवाहा वहां जाकर नब्ज टटोलेंगे की क्या कुछ कमी रह गई और इसे कैसे दूर किया जा सकता है? इसको लेकर वह इन इलाकों के लोगों से विचार विमर्श करेंगे और जो कमी रह गई है उसे दूर करने की कोशिश करेंगे।