ब्रेकिंग न्यूज़

मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पांचवां चरण कल से, इस जिले को देंगे 252 करोड़ की सौगात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पांचवां चरण कल से, इस जिले को देंगे 252 करोड़ की सौगात

Home / news / उपचुनाव में बिखरा महागठबंधन, आज लोहिया के बहाने दिखायेगा एकजुटता

उपचुनाव में बिखरा महागठबंधन, आज लोहिया के बहाने दिखायेगा एकजुटता

12-Oct-2019 09:18 AM

PATNA : बिहार में पांच विधानसभा और एक लोकसभा की सीटों पर उपचुनाव होने वाला है. लेकिन महागठबंधन के अंदर इन दिनों कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है. जीतन राम मांझी और मुकेश सहनी बगावत पर उतर आये हैं. इस बीच कभी कांग्रेस तो कभी रालोसपा महागठबंधन की गाड़ी को एक ट्रैक पर लाने की कोशिश में जुटी हुई है. शनिवार को डॉ राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि के अवसर पर बापू सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. इस कार्यक्रम में महागठबंधन और लेफ्ट के नेताओं को निमंत्रण दिया गया है. लोहिया के बहाने महागठबंधन उपचुनाव को लेकर अपनी एकजुटता दिखाने की कोशिश करेगी. 

news image

बैठक में शामिल हुए महागठबंधन के कई बड़े नेता
इससे पहले शुक्रवार की देर शाम लोहिया की पुण्यतिथि को लेकर कई दिग्गज नेताओं ने पटना में बैठक किया. इस बैठक में शरद यादव, उपेंद्र कुशवाहा, जीतनराम मांझी और मुकेश सहनी सहित महागठबंधन के कई बड़े नेताओं के बीच काफी देर तक बातचीत हुई. सूबे में नाथनगर, किशनगंज, सिमरी बख्तियारपुर, दरौंदा और बेलहर विधानसभा सीट के साथ-साथ समस्तीपुर लोकसभा सीट पर चुनाव होने वाला है. उपचुनाव को लेकर महागठबंधन के अंदर कांग्रेस और राजद में सीटों का बंटवारा हो गया. लेकिन मांझी और सहनी भी उपचुनाव में अपना भाग्य आजमा रहे हैं. मांझी ने नाथनगर सीट और मुकेश सहनी ने सिमरी बख्तियारपुर से अपने-अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है. 


राजद को चुनौती दे रहे मांझी
पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने नाथनगर विधानसभा सीट से अजय कुमार राय को पार्टी का उम्मीदवार बनाया है. इस सीट पर राजद भी अपना उम्मीदवार उतार चुकी है. जीतन राम मांझी ने महागठबंधन के पाले से नाथनगर सीट पर अपनी दावेदारी पेश की थी लेकिन आरजेडी ने इस सीट पर उम्मीदवार उतार दिया. इस फैसले से नाराज मांझी ने अपना कैंडिडेट उतारकर सीधे राजद को चुनौती दी है.