Bihar News: दीघा-एम्स एलिवेटेड रोड से बेली रोड कनेक्शन, नए वैकल्पिक मार्ग से ट्रैफिक घटेगा दबाव Bihar Cabinet Meeting : बिहार कैबिनेट बैठक आज, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में नौकरी, रोजगार और कौशल विकास पर बड़े फैसले होने की संभावना Cancelled Trains: रेलवे ने रद्द की इन रूट्स पर चलने वाली कई ट्रेनें, सफर प्लान करने से पहले यहाँ देखें लिस्ट Sarkari Naukri: बिहार के युवाओं के पास सरकारी नौकरी पाने का बढ़िया अवसर, वेतन ₹1,12,400 तक.. RJD MLA Chandrashekhar : राजद विधायक प्रो. चंद्रशेखर पर रंगदारी का गंभीर आरोप, सदर थाना में केस दर्ज Bihar News: अनाज दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी, RJD उपाध्यक्ष प्रदीप देव गिरफ्तार LIC Recruitment: भारतीय जीवन बीमा निगम में नौकरी पाने का मिल रहा मौका, CTC ₹19 लाख तक Tejashwi Prasad Yadav : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आप्त सचिव बदले, खान एवं भू-तत्व विभाग में भी अहम प्रशासनिक नियुक्तियां Nitin Nabin: जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन, आखिर क्यों बीच में छोड़नी पड़ी पढ़ाई BTSC recruitment : बिहार में बंपर बहाली: BTSC ने तकनीकी पदों पर भर्ती के लिए जारी किए विज्ञापन, इतने पदों पर होगी नियुक्ति
23-Nov-2024 11:26 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार के चार सीटों पर हुए उपचुनाव का रिजल्ट सामने आ गया है। इस चुनाव में कहीं भी लालू और तेजस्वी यादव का जादू नहीं चला है। चाहे लालू के MY समीकरण की बात करें या फिर तेजस्वी का नया BAAP समीकरण दोनों बुरी तरह से फेल रहा है। बिहार के चार सीट में एक भी जगह पर लालू की पार्टी का खाता नहीं खुला है।
दरअसल, बिहार में विधानसभा चार सीटों पर उपचुनाव का परिणाम आ गया है। इसको लेकर मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हुई है। बेलागंज में जदयू कैंडिडेट मनोरमा देवी को जीत हासिल हुई है। इसके अलावा तरारी सीट पर भाजपा के कैंडिडेट को जीत हासिल हुई है। इसके अलावा इमामगंज सीट पर जीतन राम मांझी की बहु हम कैंडिडेट दीपा मांझी को जीत हासिल हुई है। इसके अलावा रामगढ़ सीट पर बसपा के कैंडिडेट को जीत हासिल हुई है। इसी तरह, तेजस्वी यादव को बड़ा झटका लगा है।
मालूम हो कि,बिहार की तीन सीटों पर महागठबंधन का कब्जा था। अब तीन में से दो सीट पर एनडीए आगे है। जबकि एक सीट पर बसपा ने खेल कर दिया है। रामगढ़ में राजद प्रत्याशी तीसरे नंबर पर हैं। यहां बसपा कैंडिडेट को जीत हासिल हुई हैं। जबकि यहां से राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे चुनाव लड़ रहे थे। लेकिन, इनको हार हुई। जबकि इस चुनाव में खुद लालू यादव भी कई जगहों पर चुनावी जनसभा में गए थे और तेजस्वी भी चुनाव प्रचार किए। इतना ही नहीं MY समीकरण को साधने के लिए हिना साहब को भी राजद में शामिल करवाया गया। इनके बेटे से चुनाव प्रचार भी करवाया गया। लेकिन, अब इसका कोई फायदा होता नजर नहीं आ रहा है।