ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / UPA का नाम INDIA रखे जाने का मामला: विपक्षी दलों के गठबंधन के...

UPA का नाम INDIA रखे जाने का मामला: विपक्षी दलों के गठबंधन के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज

19-Jul-2023 06:35 PM

By First Bihar

DELHI: बीजेपी के खिलाफ विपक्षी दलों की दूसरे चरण की बैठक 18 जुलाई को बेंगलुरू में संपन्न हुई। इस बैठक में 26 दलों के नेता शामिल हुए। इस मौके पर यूपीए का नाम इंडिया रखा गया। मंगलवार को विपक्षी एकता के गठबंधन के नाम इंडिया पर मुहर लगा दी गई। 


अब इस नाम को लेकर विपक्षी दलों की मुसीबतें बढ़ती जा रही है। दिल्ली के बाराखंभा रोड थाने में 26 राजनीतिक दलों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया गया है। विपक्षी दलों का नाम इंडिया रखे जाने के खिलाफ विपक्षी दलों के गठबंधन के खिलाफ दिल्ली के वकील अवनीश मिश्रा ने बाराखंभा थाने में शिकायत दर्ज करायी है। विपक्षी दलों के गठबंधन का नाम इंडिया रखे जाने पर आपत्ति जतायी है। 


बता दें कि पटना से लेकर बेंगलुरु तक मीटिंग के बाद विपक्षी गठबंधन का नामकरण INDIA के तौर पर हो गया है। लोकसभा के लिए 26  विपक्षी दलों ने नाम पर सहमति बना ली और अब 11 लोगों की टीम बनाई जाएगी, जो संयोजन का काम देखेगी। लेकिन सबसे अहम मसले सीट शेयरिंग पर बात नहीं हो पाई है। इस पर बातचीत अगले बैठक यानी मुंबई में बात करने पर सहमति बनी है। उसी मीटिंग में संयोजकों के तौर पर भी 11 नामों पर मुहर लगेगी।