ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा

विकास दुबे के भाई पर यूपी पुलिस ने रखा इनाम, 8 पुलिस कर्मियों की हत्या के बाद से चल रहा फरार

21-Jul-2020 01:04 PM

DESK:  विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद अब पुलिस विकास के भाई को खोज रही है. विकास के भाई पर यूपी पुलिस ने इनाम की घोषणा कर दी है. फिलहाल विकास दुबे के भाई दीप प्रकाश को 20 हजार रुपए का इनाम रखा है. 

 बार-बार बदल रहा लोकेशन

दीप की गिरफ्तारी को लेकर यूपी पुलिस कई जगहों पर छापेमारी कर रही है, लेकिन वह बार-बार अपना लोकेशन बदल रहा है. जिसके कारण वह अभी तक गिरफ्तार नहीं हो पाया है. दीप प्रकाश पर लखनऊ में कृष्णानगर कोतवाली में जालसाजी समेत कई मामले दर्ज है. विकास के परिजन दीप के बारे में कुछ भी बताने से इंकार कर रहे हैं. 

आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद से चल रहा फरार

गैंगस्टर विकास दुबे ने छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर 2 जुलाई को अपने गुर्गों के साथ हमला कर दिया था. इस हमले में डीएसपी समेत 8 जवान मारे गए थे. इसके बाद विकास दुबे, उसका भाई दीप प्रकाश और बाकी गुर्गे फरार चल रहे थे. विकास दुबे के एनकाउंटर से पहले यूपी पुलिस ने उसके पांच गुर्गों का एनकाउंटर कर दिया था. उज्जैन में गिरफ्तार विकास दुबे को जब पुलिस 10 जुलाई का ला रही थी. कानपुर लाने के दौरान विकास जिस गाड़ी में सवार था वह पलट गई. वह पुलिस का हथियार लेकर फायरिंग करने लगा. इस दौरान पुलिस ने विकास दुबे का भी एनकाउंटर कर दिया था.