ब्रेकिंग न्यूज़

क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर

Home / news / यूपी में वोटों की गिनती शुरू, शुरूआती रुझानों में कई सीटों पर बीजेपी...

यूपी में वोटों की गिनती शुरू, शुरूआती रुझानों में कई सीटों पर बीजेपी को बढ़त

10-Mar-2022 08:09 AM

DESK : यूपी में विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है. सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती हो रही है. इसमें करीब 30 से 40 मिनट का वक्त लगता है. शुरुआती रुझानों का आंकड़ा बहुत तेजी से बदल रहा है. फिरोजाबाद में बीजेपी आगे है. वहीं, समाजवादी पार्टी एक सीट पर आगे चल रही है. 


यूपी में बीजेपी अब 41 और समाजवादी पार्टी 27 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं मायावती की बहुजन समाज पार्टी एक सीट पर आगे चल रही है. लखनऊ और पीलीभीत से बीजेपी आगे चल रही है. वहीं, रामपुर से समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और जेल में बंद आजम खान आगे चल रहे हैं. फिलहाल बीजेपी 40 और समाजवादी पार्टी 27 सीटों पर आगे चल रही है.


देवरिया से बीजेपी उम्मीदवार सलभ मनी त्रिपाठी आगे चल रहे हैं. यूपी में अब बीजेपी 15 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं, समाजवादी पार्टी 6 सीटों पर आगे चल रही है. लखनऊ और पीलीभीत से बीजेपी आगे चल रही है. वहीं, रामपुर से समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और जेल में बंद आजम खान आगे चल रहे हैं.


वाराणसी कैंट से बीजेपी आगे चल रही है. वहीं, लखनऊ कैंट से भी बीजेपी आगे चल रही है. यहां से योगी सरकार में न्याय मंत्री ब्रिजेश पाठक मैदान में हैं.