ब्रेकिंग न्यूज़

लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली

Home / news / मजदूरों के साथ फिर हुआ हादसा, यूपी के महोबा में ट्रक पलटने से...

मजदूरों के साथ फिर हुआ हादसा, यूपी के महोबा में ट्रक पलटने से 3 की मौत

18-May-2020 11:21 PM

DESK : प्रवासी मजदूरों के साथ हादसों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस वक्त की ताजा खबर उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से आ रही है जहां मजदूरों को लेकर जा रही एक ट्रक हादसे का शिकार हो गई है। तेज रफ्तार से जा रही ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई है जिससे ट्रक में सवार तीन महिलाओं की मौत हो गई है। इस घटना में तकरीबन दर्जनभर से ज्यादा मजदूर घायल बताए जा रहे हैं। 


यह हादसा मिर्जापुर-झांसी हाईवे के पास महुआ मोड़ पर हुआ है। महोबा जिले के अंदर पढ़ने वाले इस इलाके में हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य जारी है। पनवाड़ी थाना इलाके में हुई इस दुर्घटना के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंच गई जिसके बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।


शनिवार को ही उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ था जिसमें मजदूरों की मौत हो गई थी। औरैया हादसे में 25 मजदूरों ने अपनी जान गवा दी थी। लगातार घर वापसी के लिए निकले मजदूर हादसे के शिकार हो रहे हैं और सरकार की तरफ से ट्रेन यात्रा करने की अपील बेमानी साबित हो रही है।