ब्रेकिंग न्यूज़

ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद

लव के बाद जिहाद करने वालों की खैर नहीं, योगी सरकार ने लिया कड़ा फैसला

29-Aug-2020 11:33 AM

DESK: लव के बाद जिहाद के कई मामले यूपी में आ रहे हैं. लेकिन अब प्रेम जाल में फंसाकर लड़कियों का धर्म परिवर्तन कराने वाले युवकों को अब यूपी में खैर नहीं है. इसको लेकर सरकार ने शख्स आदेश दिए है. सीएम योगी ने गृह विभाग को इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए कार्य योजना बनाने का आदेश दिया है. 

योगी नाराज 

सीएम योगी ने यूपी में हो रही इस तरह कई कई घटनाओं को पर नाराजगी जताई और कहा कि  मेरठ, कानपुर और लखीमपुर खीरी में धोखे से लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाने की कई घटनाएं हुई है बाद में इन लड़कियों की हत्या हो गई. इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाए. बैठक के दौरान अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी और डीजीपी एचसी अवस्थी समेत अन्य वरिष्ठ अफसर मौजूद रहे 

कई मामले आए सामने

यूपी में एक सप्ताह के अंदर कई लव जिहाद के मामले सामने आए. जिसमें युवक पहले युवती को प्यार का झांसा देते है फिर धर्म परिवर्तन कर शादी करने के बाद प्रताड़ित और छोड़ देते हैं. कई जगहों पर हत्या भी हुई. सिर्फ कानपुर में कुछ दिन पहले ही 6 युवती के परिजनों लड़कियों के प्रेमी पर धर्म परिवर्तन कर शादी करने का आरोप लगाया था. बर्रा की शालिनी यादव ने 29 जून को परीक्षा के बहाने घर से भागकर लाल कॉलोनी के मोहम्मद फैसल से गाजियाबाद में धर्म परिवर्तन कर निकाह किया था. शालिनी के परिजन मामले को लेकर फैसल और उसके परिजनों के खिलाफ किदवई नगर थाने में मुकदमा दर्ज करा चुके हैं. इसको लेकर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया था. इस तरह के कई मामले सामने आने के बाद योगी सरकार ने शख्त कदम उठाने की तैयारी में जुट गई है.