ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ RTO online services : घर बैठे बनाएं लर्निंग लाइसेंस! RTO जाने की झंझट खत्म, मिनटों में पूरा होगा प्रोसेस बिहार में भगवान भी सुरक्षित नहीं: हनुमान मंदिर से लाखों के गहने चोरी, चांदी का गदा और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए चोर बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप

Home / news / यूपी में चुनाव प्रचार के लिए 165 विधानसभा में मोटरसाइकिल बाटेंगे मुकेश सहनी

यूपी में चुनाव प्रचार के लिए 165 विधानसभा में मोटरसाइकिल बाटेंगे मुकेश सहनी

30-Dec-2021 10:27 AM

DESK : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बिहार की राजनीतिक पार्टियां भी तैयारी कर रही हैं. जनता दल यूनाइटेड जहां बीजेपी से गठबंधन के लिए बातचीत कर रहा तो वहीं चिराग पासवान की पार्टी लोजपा भी यूपी चुनाव में दांव आजमाएगी. 


वहीं विकासशील इंसान पार्टी  (VIP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पशुपालन मंत्री मुकेश सहनी यूपी चुनाव की तैयारी में जोरशोर से लगे हैं. यूपी चुनाव में सबसे ज्यादा मुकेश सहनी ही एक्टिव हैं. यूपी चुनाव में प्रचार प्रसार तेज करने के लिए मुकेश सहनी अब 165 विधानसभा में मोटरसाइकिल बाटेंगे. विधानसभा प्रभारियों को मुकेश सहनी प्रचार के तौर पर मोटरसाइकिल देंगे. 


बता दें कि विकासशील इंसान पार्टी (VIP) ने निषाद समाज को आरक्षण दिलाने का दावा करते हुए 165 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी की है. साथ ही चुनाव से पहले यूपी के 12 जिलों में सभा का शेड्यूल जारी कर दिया है.


पार्टी का यूपी में किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं है. सभा से मुख्य रूप से निषाद समाज को जागरूक किया जाएगा. पार्टी ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि वो उत्तर प्रदेश में किसी भी पार्टी के साथ नहीं है. अकेले चुनाव लड़ेगी और लक्ष्य यही है कि निषाद समाज को आरक्षण मिले.