दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
21-Dec-2019 12:48 PM
LUCKNOW: नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देश भर में विरोध प्रदर्शन हो रहा है. CAA के खिलाफ यूपी में हिंसक विरोध प्रदर्शन जारी है. यूपी के अलग-अलग शहरों में प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है. नए नागरिकता कानून के खिलाफ सबसे पहले नॉर्थ ईस्ट से विरोध की आवाज उठी, जो धीरे-धीरे देश के अलग-अलग हिस्सों तक पहुंच गई.
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में असम, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात जैसे तमाम राज्यों में विरोध प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया. कई जगहों पर मारपीट, आगजनी और पत्थरबाजी भी हुई. वहीं हिंसक विरोध प्रदर्शन में यूपी में 11 लोगों की जान चली गई.
यूपी में बिगड़ते हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों से शांति की अपील की है. योगी आदित्यनाथ ने आम लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने के साथ भ्रम और बहकावे में नहीं आने की भी अपील की है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने राजनीतिक दलों पर इस आग को भड़काने का भी आरोप लगाया है.