ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ RTO online services : घर बैठे बनाएं लर्निंग लाइसेंस! RTO जाने की झंझट खत्म, मिनटों में पूरा होगा प्रोसेस बिहार में भगवान भी सुरक्षित नहीं: हनुमान मंदिर से लाखों के गहने चोरी, चांदी का गदा और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए चोर बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप

Home / news / यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव पर शिकंजा, लखनऊ से मैनपुरी तक सपा...

यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव पर शिकंजा, लखनऊ से मैनपुरी तक सपा अध्यक्ष के करीबियों पर इनकम टैक्स का छापा

18-Dec-2021 12:15 PM

DESK : यूपी चुनाव से पहले योगी सरकार सपा नेताओं पर शिकंजा कसा जा रहा है. समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश सिंह के करीबी मनोज यादव के घर पर आयकर विभाग ने छापेमारी की है. इसके अलावा विभाग ने सपा के राष्ट्रीय महासचिव और प्रवक्ता राजीव राय, सपा सुप्रीम के निजी सचिव जैनेंद्र यादव समेत कई लोगों के ठिकानों पर भी छापा मारा है. 


वाराणसी से आए आयकर विभाग के दल ने आज सुबह से लखनऊ, मैनपुरी, आगरा में सपा के करीबी माने जाने वाले लोगों के घर पर छापामारी की है. राजधानी लखनऊ में अंबेडकर पार्क के पास स्थित जैनेंद्र यादव के गोमती नगर के विशाल खंड–2 में स्थित आवास पर छापा पड़ा है. साथ ही मऊ में राजीव राय के सहादतपुरा घर पर भी इनकम टैक्स की टीम मौजूद है.


राय ने कहा ये इनकम टैक्स के लोग हैं हमारे हर जगहों पर छापेमारी कर रहे हैं, यहां तक कि मेरे बैंगलुरु वाले घर पर भी छापेमारी चल रही है. उन्होंने कहा कि ये राजनैतिक द्वेष की भावना से यह कार्रवाई कराई जा रही है लेकिन हम समाजवादी डरने वाले नहीं हैं हम लोगों की ऐसे ही मदद करेंगे.


विभाग के अधिकारी मनोज यादव के ठिकानों पर पूरी तैयारी के साथ पहुंचे थे. बताया जा रहा है कि अधिकारियों के साथ 12 गाड़ियों का काफिला था. पूरे घर को सुरक्षाबलों ने घेर लिया है और सदस्यों से पूछताछ जारी है. साथ ही प्रवक्ता राय के ठिकानों पर भी सुरक्षाबलों का कड़ा पहरा है. यहां सुबह पहुंचे अधिकारी दो घंटों से पूछताछ कर रहे हैं.