ब्रेकिंग न्यूज़

IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary'

बिहार में शराबबंदी से योगी सरकार ने नहीं लिया सबक, यूपी में अब रात भर मिलेगी शराब

28-Jan-2020 08:47 AM

LUCKNOW : बिहार में शराबबंदी लागू होने के बावजूद उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने इससे कोई सबक नहीं लिया है। उत्तर प्रदेश में शराब को पहले से और ज्यादा सर्व सुलभ बनाते हुए योगी सरकार ने पांच सितारा होटलों को बड़ी छूट दे दी है। योगीराज में अब सुबह 4 बजे तक फाइव स्टार होटलों में शराब परोसी जाएगी। 


उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य के बड़े शहरों में रात 2 बजे तक और फाइव स्टार होटलों में सुबह 4 बजे तक बार खुले रखने का फैसला लिया है। नगर निगम के अंतर्गत आने वाले बार मे समय सीमा एक घंटे बढ़ाई गई है। गाजियाबाद और नोएडा मे बार नगर निगम के अंतर्गत आते हैं। फाइव स्टार होटल के मामले में यह समय सीमा दो घंटे बढ़ाई गई है। नया टाइम टेबल 1 अप्रैल से लागू होगा। हालांकि इसके लिए बार और होटलों को अतिरिक्त फीस देनी होगी। सरकार ने आबकारी से राजस्व बढ़ाने के लिए ये फैसला लिया है। 


बिहार में शराबबंदी लागू होने के बाद नीतीश सरकार लगातार पड़ोसी राज्यों से यह अपील करती रही है कि वह बिहार से लगने वाली सीमा के आसपास शराब की बिक्री ना करें। क्षेत्रीय परिषद की बैठक में भी बिहार इस मामले को उठा चुका है। बिहार को पड़ोसी राज्यों की तरफ से आश्वासन तो मिलता रहा है लेकिन योगी सरकार के इस फैसले का असर बिहार पर भी थोड़ा बहुत जरूर पड़ेगा।