कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे तेजस्वी यादव: कर दिया बड़ा ऐलान राज्यसभा चुनाव से पहले नितिन नबीन पहुंचे पटना, बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत 4 कांग्रेस विधायकों के ट्रेसलेस रहने के सवाल पर बोले अखिलेश सिंह, कहा..सब मेरे घर पर बैठा हुआ है, चिंता मत कीजिए दिल्ली की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी पीड़िता नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, होटल पनाश पहुंचे तेजस्वी, भाई वीरेंद्र बोले...हमारे पास 41 नहीं 48 विधायक हैं 24 घंटे में काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई: विजय कुमार सिन्हा इफ्तार में शामिल हुए मुकेश सहनी, रोजेदारों को दी रमजान की शुभकामनाएं Panorama Heights में भव्य Property Expo 2026, घर खरीदने पर 10% तक खास डिस्काउंट
09-Apr-2020 08:00 AM
LUCKNOW : कोरोनावायरस को हराने के लिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ताबड़तोड़ फैसले ले रही है। योगी सरकार ने कल ही ऐलान कर दिया था कि वह बुधवार की रात 12 बजे से उत्तर प्रदेश के 15 जिलों में हॉटस्पॉट इलाकों को सील कर देगी।15 अप्रैल की सुबह तक उन सभी जगहों को सील रखा जाएगा जहां कोरोना संक्रमण का खतरा सबसे ज्यादा है।
यूपी के 15 जिलों के हॉटस्पॉट एरिया आज सुबह से सील नजर आ रहे हैं। नोएडा समेत 15 जिलों में योगी सरकार सख्ती के साथ सील को प्रभावी बना रही है। सरकार ने जिन इलाकों को सील किया है वहां पर लोगों को घर से निकलने की मनाही है। इन इलाकों में अगर किसी को कोई सामान चाहिए तो उन्हें टोल फ्री नंबर पर कॉल करना होगा। योगी सरकार ने हॉटस्पॉट वाले इलाकों में होम डिलीवरी करने का फैसला किया है।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी कई हॉटस्पॉट एरिया को सील किया गया है जिनमें थाना कैंट इलाके के मस्जिद के आसपास, थाना वजीरगंज में मोहम्मदी मस्जिद का इलाका, थाना केसरगंज में फूल बाग मस्जिद का इलाका, थाना कैसरबाग में नजर बाग मस्जिद का इलाका, थाना सहादतगंज में मोहम्मदिया मस्जिद के आसपास का इलाका, थाना तालकटोरा में पीर मक्का मस्जिद के आसपास का इलाका, थाना हसनगंज में त्रिवेणी नगर खजूर वाली मस्जिद के आसपास का इलाका सहित अन्य शामिल हैं। इसके अलावा नोएडा के सेक्टर 27 28 41, वाजिदपुर गांव हाइड पार्क सेक्टर 78, सुपरटेक केपटाउन सेक्टर 78, लोटस सेक्टर 100, निराला ग्रीन सेक्टर 2 ग्रेटर नोएडा सहित कई अन्य इलाकों को सील किया गया है। गाजियाबाद जिले में जो एरिया हॉटस्पॉट बनाए गए हैं उनमें नंदग्राम निकट मस्जिद सिहानी गेट, सेवियर सोसायटी मोहन नगर, शालीमार गार्डन एक्सटेंशन टू, ऑक्सी होम भोपुरा, वसुंधरा सेक्टर 2b, वैशाली सेक्टर 6, नाईपुरा लोनी, गिरनार सोसायटी कौशांबी, मसूरी, खाटू श्याम कॉलोनी, दुहाई शामिल हैं।