ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / यूपी के मजदूर की हत्या में शामिल आतंकी को सुरक्षाबलों ने मार गिराया,...

यूपी के मजदूर की हत्या में शामिल आतंकी को सुरक्षाबलों ने मार गिराया, शोपियां मुठभेड़ में TRF के दो आतंकी ढेर

20-Oct-2021 01:48 PM

DESK: श्रीनगर के शोपिया में सुरक्षाबलों ने टीआरएफ के दो आतंकवादियों को मार गिराया है। जिसमें टीआरएफ का जिला कमांडर आदिल अहमद वानी भी शामिल था। पुलवामा में उत्तर प्रदेश के मजदूर साकिर की हत्या में आदिल अहमद वानी का हाथ था। जबकि सुरक्षाबलों द्वारा मारे गये दूसरे आतंकी की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। 


मिली जानकारी के अनुसार आतंकियों के इलाके में देखे जाने की सूचना के बाद एसओजी, सेना की 44 बटालियन और सीआरपीएफ के जवान द्रगाड इलाके में पहुंचे थे।सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया तभी आतंकियों ने गोली बरसाना शुरू कर दिया। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने हमला बोला और दो आतंकियों को मौके पर ही मौर गिराया। मारे गये आतंकियों के पास से हथियार बरामद किया गया है। 


आइजीपी कश्मीर विजय कुमार ने दो आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि एक आतंकवादी की पहचान की जा चुकी है जबकि दूसरे की पहचान की जा रही है। जिस आतंकवादी की पहचान हुई है कि उसका नाम आदिल अहमद वानी है। इसी ने पुलवामा में यूपी के मजदूर की निर्मम हत्या की थी। उन्होंने बताया कि कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ अभियान जारी है।


गौरतलब है कि दो सप्ताह के भीतर सुरक्षाबलों ने अब तक 15 आतंकियों को मार गिराया है। शोपिया में यह तीसरी मुठभेड़ थी। ऑपरेशन के बाद इलाके में इंटरनेट सेवा फिर से बहाल कर दिया गया है। वही इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ अभियान भी जारी है।