समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल
02-Jul-2024 05:01 PM
By First Bihar
DESK: इस वक्त की बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के हाथरस से आ रही है जहां सत्संग में मची भगदड़ में 25 महिलाओं समेत 27 लोगों की मौत हो गयी है। वही कई लोग घायल हैं। घटना हाथरस के रतिभानपुर की है जहां भोले बाबा के सत्संग के समापन के दौरान भगदड़ मच गयी। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ सकती है।
बताया जाता है कि फुलरई गांव में सत्संग का आयोजन किया गया था। आज सत्संग के समापन के मौके पर हजारों श्रद्धालु पहुंचे थे। सत्संग के दौरान अचानक भगदड़ मच गई और चीख पुकार मच गयी। इस घटना में 27 लोगों की मौत की सूचना है। जिसमें 25 महिलाएं शामिल हैं। वही कई लोग घायल हो गये हैं। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही गंभीर रूप से घायल लोगों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों और घायलों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर तत्काल प्रभाव से राहत कार्य में तेजी लाने और घायलों को पुख्ता इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिया है।