ब्रेकिंग न्यूज़

शादी के 4 महीने बाद नर्स की संदिग्ध मौत, पति पर जहरीला इंजेक्शन देकर हत्या का आरोप पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान Bihar teacher transfer : बिहार में TRE-3 शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट, जानें कब मिलेगा आपका पसंदीदा स्थान; विभाग ने कर दिया क्लियर उम्मीद लड़कों से ज्यादा रखते… पास लड़कियों को कर देते हैं, इंटरमीडिएट छात्र की बेबाक लाइन पढ़कर मास्टर साहब दंग नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा Indian Railways : ट्रेन का खाना कितना पुराना ? IRCTC की नई सुविधा से मिलेगा जवाब; इस तरह आप भी ताजा और सुरक्षित भोजन का मजा

Home / news / उत्तर प्रदेश के गोंडा में ट्रेन हादसा, डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के 12 डिब्बे पटरी...

उत्तर प्रदेश के गोंडा में ट्रेन हादसा, डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के 12 डिब्बे पटरी से उतरे, 4 की मौत दो दर्जन पैसेंजर घायल

18-Jul-2024 03:43 PM

By First Bihar

DESK: इस वक्त की बड़ी खबर उत्तर प्रदेश से आ रही है जहां बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है। गोरखपुर रेलखंड पर गोंडा में रेल हादसा हुआ है। मनकापुर स्टेशन के पास डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के 12 डिब्बे पटरी से उतर गये। जिसके कारण अपरा-तफरी मच गयी। हादसे में 4 पैसेंजर की मौत की खबर आ रही है।


 इस हादसे में दो दर्जन लोग घायल हैं। बता दें कि बुधवार की रात 11.39 बजे डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस ( ट्रेन नंबर 15904) चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ के लिए चली थी। गुरुवार की दोपहर ढाई बजे ट्रेन हादसे का शिकार हो गया। यह ट्रेन चंडीगढ़ से खुलकर गोरखपुर के रास्ते बिहार के सीवान और छपरा होते हुए कटिहार, किशनगंज के रास्ते डिब्रूगढ़ जा रही थी। 


लेकिन गोंडा में मनकापुर स्टेशन के पास ट्रेन के 15 डिब्बे पटरी से उतर गये। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे रेलवे अधिकारी, जीआरपी, आरपीएफ के पदाधिकारी और जवान रेस्क्यू में लगे हैं। ट्रेन पर सवार यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला जा रहा है। इस हादसे के बाद इस रूट पर आने वाली ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया है।