बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम पटना में होगा फर्स्ट बिहार-झारखंड का "आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स" 2026: समाज के लिए बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान
15-Jun-2024 05:43 PM
By Ranjan Kumar
KAIMUR: लोकसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश के लखनऊ में पिछले दिनों सैकड़ों महिलाओं ने ‘खटाखट’ वाला एक लाख लेने के लिए कांग्रेस प्रदेश कार्यालय को घेर लिया था। बिहार में भी ऐसा ही मामला सामने आया है। बिहार के कैमूर में शनिवार को सैकड़ों महिलाएं ‘खटाखट’ वाला एक लाख लेने के लिए बैंक पहुंच गई और खाता खुलवाने की जिद्द पर अड़ी रहीं। महिलाओं का कहना था कि खाता खुलवाते ही उनके खाते में एक लाख रुपए आ जाएंगे। दिनभर अफरा-तफरी मची रही। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस बुलानी पड़ गई।
दरअसल, लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में ऐलान किया था कि अगर केंद्र में इंडी गठबंधन की सरकार बनी तो देश की हर महिला के खाते में एक लाख रुपए भेज दिए जाएंगे। बैंक खाते में रूपए आने की अफवाह के बाद शनिवार को सैकड़ों महिलाएं खाता खुलवाने के लिए मोहनिया प्रखंड मुख्यालय स्थित सीएसपी सेंटर पहुंच गईं। महिलाओं की भारी भीड़ इकट्ठा होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को समझाने की कोशिश की लेकिन वह खाता खुलवाने की जिद्द पर अड़ी रहीं।
इस कड़ी धूप में महिलाएं खुद तो पहुंची ही थीं साथ में अपने बच्चों को भी लेकर आई थीं। सीएसपी केंद्र पर खाता खुलवाने के लिए शनिवार की अहले सुबह से ही भारी संख्या में महिलाएं सीएसपी केंद्र पर पहुंच रही हैं। उनका कहना है कि खाता खुलवाते ही एक लाख रुपया उनके खाते में चला आएगा। बैंक स्टाफ के लाख समझाने के बाद भी जब महिलाएं नहीं मानी तो बैंककर्मियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
पूरे मामले पर मोहनिया बीडीओ संजय दास ने कहा कि खाता खुलवाने के लिए महिलाएं विभिन्न प्रखंडों से आ रही हैं। उनका कहना है कि खाता खुलवाने पर कुछ लाभ प्राप्त होता है लेकिन यह बिल्कुल ही अफवाह है ऐसी कोई स्कीम नहीं है।इतनी गर्मी है उसके बावजूद अपने बच्चों को लेकर महिलाएं यहां पहुंच रही हैं। वह अपने घरों में रहें, यह बिल्कुल अफवाह है इसपर ध्यान ना दें। महिलाओं को समझा बुझाकर वापस भेजा जा रहा है।