पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर
25-Feb-2022 09:30 AM
DESK : उत्तर प्रदेश से विधानसभा चुनाव अब अपने अंतिम दौर में पहुंच रहा है. यूपी चुनाव को लेकर पांचवें चरण की वोटिंग के लिए आज चुनाव प्रचार थम जाएगा. आज सभी प्रमुख दलों के नेता पांचवें चरण के लिए अंतिम जनसभाओं को संबोधित करेंगे. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज प्रयागराज में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे, तो वहीं समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव कई जिलों में जनसभा करेंगे.
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और राहुल गांधी भी आज चुनावी जनसभाओं को संबोधित करने वाले हैं. प्रियंका गांधी आज अमेठी में होंगी. आपको बता दें कि पांचवें चरण का मतदान 27 फरवरी को होना है. पांचवें चरण में विधानसभा की कुल 61 सीटों पर वोटिंग होगी, जिसके लिए नेता आज अंतिम जोर लगाएंगे. आज शाम 6 बजे चुनाव प्रचार खत्म हो जायेगा.
सबसे पहले बात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की. सीएम योगी आज प्रयागराज में जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके अलावा वह सुल्तानपुर के कटरा में जनसभा को संबोधित करेंगे. योगी की चुनावी जनसभा आज चित्रकूट में भी आयोजित होगी. प्रयागराज में उनकी अंतिम जनसभा शाम 5:15 पर होगी. राहुल गांधी आज से यूपी के चुनावी रण में उतर रहे हैं.
राहुल आज अमेठी और प्रयागराज में जनसभाओं को संबोधित करने वाले हैं. प्रयागराज में एक तरफ जहां योगी आदित्यनाथ होंगे तो वहीं दूसरी तरफ राहुल गांधी भी दोपहर 1 बजे अमेठी के थौरी विधानसभा में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. राहुल की बहन और यूपी में कांग्रेस की चुनावी कमान संभालने वाली प्रियंका गांधी आज अमेठी और प्रतापगढ़ में चुनावी रैलियों में शामिल होंगी. दोपहर 1:00 बजे राहुल के साथ अमेठी के जगदीशपुर में उनका संबोधन होगा.