पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत
22-Jan-2022 06:57 AM
DELHI : बिहार में चल रहे सियासी घटनाक्रम के साथ-साथ उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी और जेडीयू के बीच दूरी बढ़ती दिख रही है। भले ही बीजेपी के नेता इन बातों को खारिज कर रहे हो लेकिन हकीकत ऐसी ही दिखती है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर जनता दल यूनाइटेड अपने उम्मीदवारों की घोषणा करेगा। बीजेपी का इंतजार लंबा खींचने के बाद आखिरकार जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के साथ-साथ अन्य नेता उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करेंगे। दिल्ली में आज पार्टी की तरफ से प्रेस वार्ता बुलाई गई है इसमें उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा की जाएगी।
जेडीयू लगातार इस प्रयास में लगा हुआ था कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी के साथ उसका गठबंधन हो जाए लेकिन बीजेपी से सहमति नहीं बन पाई और इसके बाद आज जेडीयू अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करने जा रहा है। जेडीयू के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव केसी त्यागी के मुताबिक चरणबद्ध तरीके से पार्टी उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करेगी। पहली लिस्ट आज दोपहर में जारी हो जाएगी। त्यागी ने कहा है कि बीजेपी के साथ समझौते का अब तक कोई मैसेज उनकी पार्टी को नहीं मिला है इसलिए करते हुए हमने सूची पर फैसला ले लिया है और 51 उम्मीदवारों की लिस्ट तैयार की गई है लेकिन पहली सूची में सभी नाम शामिल नहीं होंगे।
आपको बता दें कि जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने बुधवार को दिल्ली में बैठक की थी जिसमें उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट फाइनल कर दी गई थी। बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने कहा था कि बीजेपी से उनकी बातचीत चल रही है। तब जेडीयू ने 3 दिनों तक इंतजार करने का फैसला किया था लेकिन यह इंतजार भी बेकार गया। पार्टी नेताओं ने आरसीपी सिंह के ऊपर यूपी में बीजेपी से एलायंस करने के लिए बातचीत का जिम्मा दिया था लेकिन बात नहीं बन पाई। अब आखिरकार जेडीयू अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करने जा रहा है।