ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / उत्तर प्रदेश की सियासी हलचल : पहले शाह से मिले योगी, बाद में...

उत्तर प्रदेश की सियासी हलचल : पहले शाह से मिले योगी, बाद में अनुप्रिया पटेल भी पहुंची

10-Jun-2021 08:15 PM

PATNA : विधानसभा चुनाव के पहले उत्तर प्रदेश में सियासी घटनाक्रम तेजी के साथ बदल रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज दिल्ली पहुंचकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। योगी आज अमित शाह के घर पहुंचे और दोनों नेताओं के बीच तकरीबन डेढ़ घंटे तक बंद कमरे में बातचीत हुई। माना जा रहा है कि अमित शाह और योगी आदित्यनाथ के बीच यूपी में विधानसभा चुनाव और कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चा हुई है। उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं और लगातार यह कयास लग रहा है कि यूपी में सरकार के अंदर फेरबदल और संगठन में बदलाव किया जा सकता है। 


सीएम योगी आदित्यनाथ कल यानी शुक्रवार की सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर सकते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक के पीएम मोदी से उनकी मुलाकात सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री आवास पर हो सकती है। इसके बाद योगी आदित्यनाथ बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात करेंगे। दोपहर 12 बजे उनके मुलाकात का कार्यक्रम है। इन नेताओं से मुलाकात के दौरान उत्तर प्रदेश के मंत्रिमंडल में बदलाव को लेकर चर्चा हो सकती है। 


उधर एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में योगी आदित्यनाथ और अमित शाह की मुलाकात के बाद अनुप्रिया पटेल ने भी केंद्रीय गृह मंत्री से मुलाकात की है। अनुप्रिया पटेल बीजेपी की सहयोगी अपना दल की नेता है और उन्होंने दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात की है। बीजेपी अभी से उत्तर प्रदेश से विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाने में जुट गई है। सीएम योगी आदित्यनाथ के दिल्ली दौरे को इस लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।