मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड
23-Jul-2021 06:01 PM
By Meraj Ahmad
GOPALGANJ: यूपी पुलिस की मदद से गोपालगंज पुलिस ने मोस्ट वांटेड और पचास हजार के इनामी कुख्यात अपराधी मुन्ना मिश्रा को गिरफ्तार किया है। कुख्यात के पास से पुलिस ने एके-47, एक मैगजीन, 28 जिंदा कारतूस और एक बाइक बरामद किया है। कटेया थाना क्षेत्र के पकहा में पुलिस की स्पेशल टीम ने कार्रवाई की है।
एसपी आनंद कुमार ने बताया कि कुख्यात मुन्ना मिश्रा पर 4 दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज है। मुन्ना मिश्रा को पकड़ने के लिए कई महीनों से गोपालगंज पुलिस और एसटीएफ लगी हुई थी। गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ के टीम की मदद से पुलिस ने कटेया थाना क्षेत्र के पकहा से गिरफ्तार किया।
कुख्यात मुन्ना मिश्रा 60 दिन पूर्व जमुनहां बाजार में शिक्षक दिलीप सिंह की भूमि विवाद में हत्या करने के मामले में फरार चल रहा था। कुख्यात मुन्ना मिश्रा की पत्नी अनु मिश्रा भी शिक्षक दिलीप सिंह के हत्या के आरोपी है। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है। कुख्यात उत्तर प्रदेश के भी अलग-अलग शहरों में डेरा डाल रखा था और लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था।
लोकेशन के आधार पर गोपालगंज पुलिस की टीम ने कुख्यात को एके-47 के साथ गिरफ्तार किया है। एसपी ने कहा कि गोपालगंज पुलिस की यह बड़ी कार्रवाई है। एसपी आनंद कुमार ने बताया कि कुख्यात मुन्ना मिश्रा की गिरफ्तारी में शामिल सभी पुलिस टीम को 50 हजार रुपये की राशि देकर पुरस्कृत किया जाएगा।