ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Land News : बोधगया अंचल के सभी कर्मचारियों की जॉब हिस्ट्री तैयार करने और संपत्ति दस्तावेजों की जांच का आदेश, विजय कुमार सिन्हा सख्त Bihar land news : सैन्य कर्मियों और विधवाओं के भूमि मामलों में अब नहीं होगी देरी, तत्काल प्रभाव से होगा काम; गड़बड़ी करने वालों पर FIR के आदेश Bihar Bhumi: डिप्टी CM विजय सिन्हा ने CO को ऑन स्पॉट नाप दिया- प्रधान सचिव से कहा- तुरंत हटाइए और शोकॉज पूछिए BIHAR BHUMI : सर...CO 25 हजार रू घूस लिया है..बॉडीगार्ड के माध्यम से, भड़के विजय सिन्हा ने SP से कहा- खोज कर लाइए और ऑपरेशन करिए, सीओ का पावर सीज होगा.... BIHAR BHUMI : विजय सिन्हा ने राजस्व कर्मचारी को लगाई फटकार,कहा -15 दिनों में काम करो वरना इस अंचल में नहीं रहने दूंगा Land Record : गलती से नाम हटा दिया सर: राजस्व कर्मचारी ने मान ली गलती, विजय सिन्हा ने कहा – खुद वेतन से 4 साल के आवागमन खर्च का करें भुगतान BIHAR BHUMI : विजय कुमार सिन्हा जल्द ही प्रखंड में शुरू करेंगे जनसंवाद कार्यक्रम, कहा - हर हाल में होगा सभी समस्या का निपटारा BIHAR BHUMI : बिहार में राजस्व और भूमि सुधार विभाग में कर्मचारियों के ट्रांसफ़र का विजय सिन्हा ने दिया निर्देश, समस्या के हिसाब से कर्मियों की संख्या तय करने का आदेश BIHAR BHUMI : हम सस्पेंड ही नहीं करते बर्खास्त भी करते हैं, विजय सिन्हा ने अधिकारियों को कहा - ठंड के बाद मौसम बदल गया तो आप भी जल्द बदल जाए BIHAR BHUMI : गड़बड़ी करने वाले अफसरों को नौकरी के लायक नहीं छोडूंगा, विजय सिन्हा ने कहा - नाम सुधारने के लिए अंचल के देवता को खुश करना पड़ता है

अनलॉक 5.0 की तैयारी में केंद्र सरकार ! यहां जानें क्या-क्या मिल सकती है छूट

अनलॉक 5.0 की तैयारी में केंद्र सरकार ! यहां जानें क्या-क्या मिल सकती है छूट

28-Sep-2020 03:22 PM

DESK : 30 सितंबर से कोरोना वायरस के कारण पैदा हुई स्थिति के बीच अनलॉक-4 खत्म हो रहा है. और अब 1 अक्टूबर से अनलॉक -5 शुरू किया जायेगा. इस अनलॉक 5.0 को लेकर सरकार जल्द ही दिशा निर्देश जारी कर सकती है.  उम्मीद ये है कि इस अनलॉक -5 में सरकार कई छूट देगी. ऐसे में चलिए जान लेते हैं क्या-क्या छूट केंद्र सरकार की ओर से अनलॉक-5 में दी जा सकती हैं. 


गृह मंत्रालय द्वारा रेस्तरां, मॉल, सैलून और जिम खोले जाने के बाद से अब यह लग रहा है की केंद्र सरकार की ओर से सिनेमा हाल को भी खोलने की इज़ाज़त मिलेगी. अक्टूबर से सामाजिक दूरी के नियमों का पालन कराने के साथ और अधिक आर्थिक गतिविधियों की अनुमति दी जा सकती है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हाल में ये कहा था कि कंटेनमेंट जोन और लॉकडाउन का पुनर्मूल्यांकन करें जिससे कोरोना संक्रमण फैलने से रुके. इसकी वजह से आर्थिक गतिविधियों से जुड़ी समस्याओं का सामना नहीं करना चाहिए. 


अनलॉक 5 में केंद्र सरकार सिनेमा हॉल खोलने की इज़ाज़त दे सकती है. अगस्त में सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव अमित खरे ने MHA को मूवी थिएटरों के लिए बैठने की व्यवस्था का सुझाव दिया था. यहां तक की यह भी कहा गया है कि सामाजिक दूरी बनाये रखें जिससे संक्रमण बढ़ने का खतरा कम हो. लोग कोरोना जैसी महामारी से बचें. हाल ही में 1अक्टूबर से पश्चिम बंगाल ने 50% ऑक्यूपेंसी के साथ सिनेमा घरों को खोलने की अनुमति दी है.