CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे
03-Jul-2022 08:05 PM
DESK: गांव में हो रहे भागवत कथा को सुनने एक पति गया था। पति के जाते ही पत्नी ने प्रेमी को घर पर बुला लिया फिर दोनों रंगरेलियां मनाने लगे। लेकिन किसी तरह इस बात की जानकारी पति तक पहुंच गयी। जिसके बाद आनन-फानन में पति घर पहुंचा उसके बाद जो कुछ हुआ उसे जानकर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे।
यह पूरा मामला पति-पत्नी और वो का है। जो यूपी के मैनपुरी जिले का है। आपकों यह जानकार आश्चर्य होगा कि एक ही घर में पति और प्रेमी रहा करते थे लेकिन इस बात की जानकारी पति को नहीं थी। हां इसकी जानकारी महिला के प्रेमी को जरूर थी। महिला की शादी 13 साल पहले हुई थी। महिला को 3 बेटा और 1 बेटी है। प्रेमी के साथ महिला का अफेयर 13 साल से था लेकिन इसकी जरा भी जानकारी पति को नहीं थी।
इस पूरे मामले से पर्दा तब उठा जब उसका पति औंछा गांव में भागवत कथा सुनने गया। पति के जाने के बाद महिला ने प्रेमी को घर पर बुला लिया। बेडरूम में प्रेमी के साथ महिला रंगरेलियां मनाने लगी। लेकिन किसी तरह इस बात की जानकारी पति को हो गयी। वह भागता हुआ घर पहुंचा और पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख आगबबूला हो गया।
फिर क्या था दोनों की उसने जमकर पिटाई कर दी। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस तीनों को लेकर थाने पहुंची। जहां महिला से पूछताछ की गयी। महिला ने बताया कि प्रेमी को वो 13 साल से जानती है।
तीन महीने से तो वो पति के साथ घर में रह रहा है। वह पति के काम में हाथ बढ़ाता है लेकिन प्रेमी से चल रहे प्रेम प्रसंग की जानकारी पति को नहीं थी। अब महिला पति और प्रेमी दोनों के साथ रहने की जिद पर अड़ी है। उसकी बातों को सुनकर पुलिस भी हैरान है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।