दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
28-Nov-2019 07:22 AM
MUMBAI: महाराष्ट्र में आज उद्धव ठाकरे की ताजपोशी होगी. राज्य के 18वें मुख्यमंत्री के तौर पर आज उद्धव ठाकरे शपथ लेंगे. मुंबई के शिवाजी पार्क में शाम 6 बजकर 40 मिनट पर शपथ ग्रहण होगा. वह इस पद पर काबिज होने वाले ठाकरे खानदान के पहले सदस्य होंगे. शपथ ग्रहण समारोह में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस से दो-दो नेता भी मंत्री पद की शपथ लेंगे. वहीं महाराष्ट्र में सिर्फ एक डिप्टी सीएम होगा जो एनसीपी से होगा.
सरकार गठन को लेकर हुई बैठक के बाद एनसीपी के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि बैठक में तीनों दलों के बीच सभी मुद्दों पर सहमति बन गई है. शिवसेना की ओर से सुभाष देसाई, एकनाथ शिंदे वहीं एनसीपी की ओर से जयंत पाटिल, छगन भुजबल और कांग्रेस की ओर से बालासाहेब थोराट, पूर्व सीएम अशोक चव्हाण शपथ लेंगे. बड़ी बात यह है कि नई सरकार में अजित पवार डिप्टी सीएम नहीं होंगे.
उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शपथ ग्रहण में आने के लिए न्योता दिया है. उद्धव ठाकरे ने पीएम मोदी से फोन पर बात की. इस दौरान पीएम मोदी ने उद्धव ठाकरे को बधाई दी. सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी ने उद्धव ठाकरे से महाराष्ट्र के विकास के लिए केंद्र की ओर से पूरी सहायता देने का भरोसा दिया है.