11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली डाक पार्सल वैन से 2 करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार
28-Jun-2022 08:15 PM
DESK: राजस्थान के उदयपुर में नूपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने वाले युवक की दिनदहाड़े बीच बाजार गला काट कर हत्या करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेशवासियों से शांति बनाए रखने की अपील की है। गिरफ्तारी के बाद दोनों हत्यारों की पहचान पुलिस ने कर ली है। एक की पहचान रफीक मोहम्मद और अब्दुल जब्बार के रूप में हुई है। दोनों उदयपुर के सुरजपोल का रहने वाला है।
गौरतलब है कि दो हमलावर मंगलवार को दिनदहाड़े एक दर्जी की दुकान में कपड़ा सिलवाने घुसे। कपड़े की नाप लेने के दौरान तलवार से दर्जी पर कई वार किए और उसका गला काट दिया। इस पूरे हमले का वीडियो भी बनाया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने घटना के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर हत्या की जिम्मेदारी भी ली है। उन्होंने PM नरेंद्र मोदी तक को धमकी दे डाली। दोनों आरोपियों को राजसमंद के भीमा इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया है।
दर्जी का कसूर इतना था कि उसने सोशल मीडिया पर नुपुर शर्मा का समर्थन किया था। हत्यारों ने तलवार से ताबडतोड़ वार करने के बाद गला काट डाला। उसके बाद हत्यारों ने सोशल मीडिया पर मर्डर का वीडियो जारी किया। खून से सना वह छुरा दिखाया जिससे हत्या की गयी थी। हत्यारों ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री तक का गला काटने की धमकी दी। पुलिस ने त्वरीत कार्रवाई करते हुए दोनों हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर यह लिखा है कि "उदयपुर में युवक की हत्या के दोनों आरोपियों को राजसमंद से गिरफ्तार किया गया है। इस केस में अनुसंधान केस ऑफिसर स्कीम के तहत किया जाएगा एवं त्वरित अनुसंधान सुनिश्चित कर अपराधियों को न्यायालय कड़ी से कड़ी सजा दिलवाई जाएगी। मैं पुन: सभी से शान्ति बनाए रखने की अपील करता हूं।"
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...