ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार का कहर: बुलेट और जुगाड़ गाड़ी की भीषण टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे Patna News : रामनवमी पर पटना लॉक! महावीर मंदिर जाने से पहले जरूर पढ़ लें ये ट्रैफिक अपडेट; जानें नया रूट प्लान Bihar News : आधार बनवाना हुआ मुश्किल! UIDAI के फैसले से छात्रों की बढ़ी परेशानी, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar Politics : जेडीयू में बगावत! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट, अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान

Home / news / ट्विटर ने फिर Verify किया उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू का अकाउंट, वापस आयाब्लू टिक

ट्विटर ने फिर Verify किया उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू का अकाउंट, वापस आयाब्लू टिक

05-Jun-2021 09:42 AM

DESK : भारत के उपराष्ट्रपति एम वेकैंया नायडू के ऑफिसियल ट्विटर हैंडल को ट्विटर ने वापस वेरिफाइड कर दिया है. यानी उपराष्ट्रपति के ट्विटर हैंडल पर ब्लू टिक वापस आ गया है. बता दें कि उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के पर्सनल ट्विटर अकाउंट से ब्लू टिक हटाने के मामले में सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी ट्विटर ने अब यूटर्न ले लिया है. उपराष्ट्रपि वेंकैया नायडू के ट्विटर अकाउंट पर ब्लू टिक वापस लौट आया है, क्योंकि ट्विटर ने वेंकैया नायडू के निजी ट्विटर हैंडल से वैरिफाइड ब्लू टिक हटाने के बाद अब उसे दोबारा बहाल कर दिया है.

news image

बता दें कि भारत सरकार की नई गाइडलाइन को लेकर ट्विटर और सरकार के बीच हालिया दिनों में विवाद बढ़ा है. नई गाइडलाइन को अभी तक ट्विटर ने अपनी रजामंदी नहीं दी है. वहीं, कुछ दिन पहले ही  कंटेंट फिल्टरिंग को लेकर दिल्ली पुलिस ने ट्विटर इंडिया के दिल्ली और गुरुग्राम के दफ्तर पर छापेमारी की थी.


हाल ही में सूत्रों के हवाले से पता चला था कि माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट Twitter ने एक बार फिर वेरिफिकेशन प्रोसेस शुरू कर दिया है, जिसके जरिए अब यूजर्स फिर से ब्लू टिक के लिए अप्लाई कर पाएंगे. ट्विटर ने इस प्रोसेस को पिछले तीन साल से रोका हुआ था. 2017 में इस प्रोसेस पर आम लोगों के लिए उस समय रोक लगा दी गई थी, जब ट्विटर के वेरिफिकेशन प्रोगाम को भ्रमित बताते हुए इसकी आलोचना होने लगी थी. आने वाले हफ्तों में अब यह फिर से शुरू होने जा रहा है.