बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल
09-Aug-2023 06:33 PM
By First Bihar
SITAMADHI : जब इश्क का खुमार जब किसी पर चढ़ता है तो फिर उसके लिए कुछ भी गलत या सही नहीं होता और न ही उसके नजर में कोई पद या उससे जुड़ें इंसान से जुड़ा खुद का रिश्ता का कोई विशेष महत्व नहीं नजर आता है। उसे बस अपने प्रेमी के चेहरे में भी सारा संसार नजर आता है और उसके लिए वो कुछ भी कर गुजरने को तैयार हो जाते हैं। हद तो तब हो जाता है जब इश्क में पड़े प्रेमी जोड़े कानून को भी अपने हाथ में लेने से गुरेज नहीं करते हैं। अब एक ऐसा ही मामला सीतामढ़ी से निकल कर सामने आया है, जहां एक BDO की पत्नी अपने बहनोई के प्रेम में पड़ पति को छोड़कर फरार हो गई।
दरअसल, सीतामढ़ी के एक बीडीओ नानपुर थाने में आवेदन देकर बताया है कि- उनकी पत्नी अपने बहनोई के साथ भाग गई है। अब इस शिकायत के आलोक में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है। यह मामला आज से तीन दिन पहले का बताया जा रहा है। बताया जाता है कि पति और परिजनों के समझाने के बाद भी पत्नी नहीं मानी और अपने प्रेमी बहनोई के साथ फरार हो गई।
बताया जा रहा है कि, बीडीओ पांच अगस्त की शाम करीब सात बजे प्रखंड कार्यालय से वो आवास पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि पत्नी का बहनोई मो. निजाम उनके घर पर मौजूद है। कुछ देर बात करने के बाद उनकी पत्नी ने उनसे कहा कि कि वह अपने बहनोई के साथ जाना चाहती है। पत्नी की बात सुनकर बीडीओ ने उसे काफी समझाया। इतना ही नहीं परिवार के सभी सदस्यों ने समझाया, लेकिन वह सुनने को तैयार ही नहीं हुई।
वहीं, थाने में दर्ज प्राथमिकी में बीडीओ ने पुलिस को बताया है कि, उन्होंने अपंनी पत्नी को उसके बहनोई के साथ बाहर जाने से जबमना किया तो पत्नी आग बबूला हो गई। इसके बाद वो गाली - गौलोज करने लगी। इतना ही नहीं पत्नी का बहनोई भी गाली देना शुरू कर दिया। इस दौरान दोनों ने मिलकर बीडीओ के साथ मारपीट भी की। हालांकि, गनीमत यह रही कि पिटाई के दौरान बीडीओ के दो भाई घर पर ही मौजूद थे और इन दोनों ने मारपीट के दौरान बचाव किया।
बीडीओ ने अपने आवेदन में यह भी बताया है कि, उनकी पत्नी जाते-जाते घर से कीमती आभूषण भी ले गई है। जिसकी कीमत करीब छह लाख रुपये है। इतना ही नहीं उनकी पत्नी बहनोई के साथ फरार होने के दौरान बीडीओ को दहेज अधिनियम एवं प्रताड़ना के मामले में मुकदमा कर जेल भिजवाने की धमकी भी दी। इस मामले में पुलिस का कहना है कि आवेदन के आधार पर फिलहाल मामले की जांच हो रही है।