RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर
22-Aug-2023 10:27 PM
By First Bihar
DESK: झारखंड के टाटा नगर से केरल के एर्नाकुलम एक्सप्रेस में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब ट्रेन का शौचालय में एक युवक 24 घंटे से बंद रहा और उसे काफी मशक्कत के बाद आरपीएफ की टीम ने बाहर निकाला। दरअसल बिना टिकट के ट्रेन में यात्रा कर रहे एक युवक की नजर जब टीटीई पर गई तो उसने खुद को ट्रेन के शौचालय में बंद कर लिया था। जिसके बाद वह शौचालय में फंस गया।
24 घंटे से अधिक समय से ट्रेन की शौचालय में फंसे युवक को आरपीएफ ने काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। युवक की पहचान 18 वर्षीय सोकन दास के रूप में हुई। वह मानसिक रुप से अस्वस्थ दिख रहा था। उसके पास टिकट नहीं था। जिसके कारण टीटीई को देखकर वह काफी डर गया था और खुद को शौचालय में कैद कर लिया। यात्रियों ने दरवाजा खोलने का प्रयास किया लेकिन गेट नहीं खुला।
लेकिन जब ट्रेन रानीपेट जिले के अराकोणम स्टेशन पर पहुंची तो एस टू के यात्रियों ने टीटीई को इसकी सूचना दी। जिसके बाद आरपीएफ मौके पर पहुंची तब दरवाजे को तोड़कर युवक को बाहर निकाला गया। घटना झारखंड के टाटा नगर से केरल के एर्नाकुलम जा रही एर्नाकुम एक्सप्रेस की है। फिलहाल युवक से पूछताछ की जा रही है।