PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार
29-Apr-2024 10:08 AM
By First Bihar
PURNIYA : बिहार के सड़क हादसे की घटना में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जब सड़क हादसे में मौत की खबरें नहीं आती हो। ऐसे में अब एक मामला पूर्णिया से निकल कर सामने आया है। जहां सड़क हादसे की वजह से नाना-नाती की मौत हो गई। जबकि, इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक, पूर्णिया में दो वाहनों की टक्कर में दो लोगों की मौत की जानकारी सामने आयी है। मृतक आपस में रिश्ते में नाना और नाती हैं। ये लोग एक बारात में शामिल होने के बाद वापस अपने घर लौट रहे थे। तभी जलालगढ़ स्थित काली मंदिर के पास स्कॉर्पियो की टक्कर एक ट्रक में हो गयी। जिसमें दो लोगों की मौत हो गयी जबकि तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा गया है।
बताया जा रहा है कि,जलालगढ़ स्थित काली मंदिर के पास ये सड़क हादसा हुआ है। मृतक रिश्ते में नाना-नाती हैं जो एक बारात में शामिल होने गए थे। बारात से लाैटकर वो अपने घर किशनगंज जिले के बहादुरगंज जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में सड़क हादसे का शिकार बन गए. ट्रक से टक्कर के बाद स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए।