Congress notice : 24 अकबर रोड पर ताला? कांग्रेस को इस दिन तक ऑफिस खाली करने का नोटिस, पढ़िए क्या है पूरी खबर BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफिस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे
20-Aug-2021 04:29 PM
DESK: इस वक्त की बड़ी खबर महाराष्ट्र से आ रही है जहां सरिया से भरी ट्रक के पलट जाने से 13 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है। सभी मृतक बिहार और यूपी के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जो महाराष्ट्र में मजदूरी के लिए आए थे। मृतकों की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
महाराष्ट्र के बुलढाणा में उस वक्त बड़ा हादसा हुआ जब सिंधखेड़ाजा में आज दोपहर करीब दो बजे सरिया लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक पर कुल 16 लोग सवार थे। इस हादसे में 13 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गयी है। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को अस्पताल में एडमिट कराया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि ट्रक पर सरिया रखा हुआ था जो ओवरलोडिंग के कारण अचानक अनियंत्रित होकर पलट गयी। ट्रक में दबने से 8 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि अन्य की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गयी। कुल 13 मजदूरों की मौत की सूचना आ रही है। बताया यह भी जा रहा है कि सभी मजदूर बिहार और उत्तर प्रदेश के रहने वाले है। जिनकी पहचान की जा रही है।
