रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम Ram Navami 2026: जानें इस साल 26 या 27 मार्च को कब मनाएं राम नवमी, पूजा मुहूर्त और विधि Dhurandhar 2 : धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट: रणवीर सिंह की फिल्म ने 6 दिनों में 919 करोड़ कमाए, बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी! डांस क्लास की आड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 25 महिलाओं का रेस्क्यू जानिए क्यों अचानक बिक गई IPL की सबसे ज्यादा फैन बेस वाली टीम, विजय माल्या नहीं, अब ये होंगे नए मालिक IPL new rule : IPL 2026 में धमाका! अब दूसरी पारी में गेंदबाजी टीम मांग सकेगी नई गेंद, जानें पूरा नियम
09-May-2024 01:22 PM
By First Bihar
JAMUI : बिहार के जमुई से एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। इस सड़क हादसे में एक युवती भी बुरी तरह से घायल हो गई है। इस हादसे का शिकार बाइक सवार युवक-युवती बन गए। जो रिश्ते में भाई-बहन बताए जाते हैं। बताया जाता है कि एक ट्रक ने दोनों बाइक सवार को रौंद दिया है। जिससे युवक की मौत हो गयी है जबकि युवती जख्मी है। स्थानीय लोगों ने जख्मी युवती को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है। एक तरफ जहां उनके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है तो वहीं दूसरी ओर आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम करके विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। अपनी बहन को परीक्षा दिलाने के लिए यह युवक उसे बाइक से ले जा रहा था और हादसे में अपनी जान गंवा बैठा।
मिली जानकारी के अनुसार जमुई जिला स्थित लक्ष्मीपुर प्रखंड के जिनहरा बाजार में गुरुवार की सुबह एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक सवार युवती घायल है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार लक्ष्मीपुर प्रखंड के घोरलाही गांव निवासी युवक पुष्कर कुमार अपनी चचेरी बहन विभा कुमारी को परीक्षा दिलाने बाइक से ले जा रहा था।
इसी क्रम में जिनहरा बाजार में ट्रक की चपेट में उसकी बाइक आ गयी। जहां ट्रक से रौंदे जाने पर घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गयी। जबकि उसकी बहन विभा कुमारी गंभीर रूप से घायल है। उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। वहीं इस घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क को जाम कर दिया। इसकी सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जाम हटवाने का प्रयास कर रही है।