ब्रेकिंग न्यूज़

इन दो शहरों के बीच नया एक्सप्रेसवे, सिर्फ दो घंटे में 350 किलोमीटर का सफर; नितिन गडकरी का दावा इन दो शहरों के बीच नया एक्सप्रेसवे, सिर्फ दो घंटे में 350 किलोमीटर का सफर; नितिन गडकरी का दावा बिहार में मेगा ब्रिज प्लान: गंगा, सोन, कोसी और गंडक नदी पर बनेंगे 51 बड़े पुल, आवागमन होगा और आसान; विकास को मिलेगी नई रफ्तार बिहार में मेगा ब्रिज प्लान: गंगा, सोन, कोसी और गंडक नदी पर बनेंगे 51 बड़े पुल, आवागमन होगा और आसान; विकास को मिलेगी नई रफ्तार Nepal Election: नेपाल चुनाव को लेकर भारतीय सीमा 72 घंटों के लिए सील, 5 मार्च को वोटिंग; एक हजार से अधिक अस्थायी वोटर्स के लिए विशेष तैयारी Nepal Election: नेपाल चुनाव को लेकर भारतीय सीमा 72 घंटों के लिए सील, 5 मार्च को वोटिंग; एक हजार से अधिक अस्थायी वोटर्स के लिए विशेष तैयारी Bihar Weather Today: बिहार में मार्च में ही चढ़ा पारा, होली के दिन कैसा रहेगा मौसम? जानिए.. Bihar Weather Today: बिहार में मार्च में ही चढ़ा पारा, होली के दिन कैसा रहेगा मौसम? जानिए.. Holi 2026: दूर रहकर भी मनाएं रंगों का त्योहार, WhatsApp के इन फीचर्स से जुड़ें अपनों के साथ Holi 2026: दूर रहकर भी मनाएं रंगों का त्योहार, WhatsApp के इन फीचर्स से जुड़ें अपनों के साथ

अब रेल टिकट काउंटर खोलने की तैयारी, पीयूष गोयल बोले.. अगले दो से तीन दिनों में खिड़की से टिकट

21-May-2020 01:39 PM

PATNA: 1 जून से सिलेक्टेड पैसेंजर ट्रेनें चलाने का एलान कर चुके रेलवे ने अब जल्द ही टिकट काउंटर खोलने का संकेत दिया है. रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि अगले 2 से 3 दिनों में टिकट काउंटर खोल दिए जाएंगे. पीयूष गोयल ने कहा है कि देश में आपदा की स्थिति के अंदर रेलवे ने जिस भूमिका का निर्वहन किया है वाकई उसका कोई जोड़ नहीं है.

कैंसिल टिकट का काउंटर से ले सकते हैं पैसा

गोयल ने कहा कि 1 जून से 200 नॉन-एसी ट्रेनें की सूची कल जारी कर दी गई थी और आज सुबह 10 बजे से इसकी बुकिंग शुरू हुई. अभी ऑनलाइन बुकिंग हो रही है. देशभर में  लगभग 1.7लाख कॉमन सर्विस सेंटरों पर कल से बुकिंग शुरू होगी. 2-3दिन बाद विभिन्न स्टेशनों पर काउंटरों पर बुकिंग फिर से शुरू जाएगी. इससे जिन्होंने भी काउंटरों से टिकट बुकिंग की थी वो काउंटर पर जाकर अपना कैंसिल टिकट का पूरा पैसा वापस ले सकेंगे.  

आगे और ट्रेन चलाने की होगी घोषणा

गोयल ने कहा कि हम इस संबंध में एक प्रोटोकॉल विकसित कर रहे हैं. हम आने वाले दिनों में और ट्रेनों को फिर से शुरू करने की घोषणा करेंगे. हमने रेलवे स्टेशनों पर सभी दुकानों को फिर से खोलने की अनुमति दे दी है, केवल टेकअवे की अनुमति होगी. बता दें कि एक जून से कोरोना संकट के कारण बंद हो गयी रेलगाडियों को शुरू करने का रेलवे का सिलसिला तेज हो गया है. भारतीय रेल ने उन 200 ट्रेनों की सूची जारी कर दी है, जिनका परिचालन एक जून से शुरू किया जायेगा. 200 ट्रेनों यानी 100 जोड़ी ट्रेन में बिहार की 20 जोडी ट्रेन शामिल हैं. हालांकि कई और ट्रेन बिहार होकर गुजरेंगी और जो राज्य के अलग अलग रेलवे स्टेशन पर रूकेंगी.