Pappu Yadav : ईसीजी से अल्ट्रासाउंड तक: सांसद पप्पू यादव की जांच रिपोर्ट में क्या आया, डॉक्टरों ने बताया NEET student murder : NEET छात्रा कांड के बाद महिला छात्रावास में सुरक्षा कड़ी, सभी हॉस्टलों में CCTV और सख्त नियम लागू Bihar weather : बिहार मौसम अपडेट: गोपालगंज सबसे गर्म, सीवान सबसे ठंडा, कोहरे और ठंड का मिला-जुला असर NSMCH बिहटा कॉलेज स्थित बालाजी चारधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव, भंडारा और भव्य महापूजन पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, 3 की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी
20-May-2021 07:28 AM
PATNA : ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आ रही है. अब आपको ट्रेन से सफ़र करना है तो आपको अपना RTPCR टेस्ट कराना होगा. रिपोर्ट अगर निगेटिव होती है तभी आपको ट्रेन से सफ़र करने की इजाजत दी जाएगी. दरअसल, यह खास नियम महाराष्ट्र जाने वाले यात्रियों के लिए है. क्योंकि महाराष्ट्र में स्टेशन पर उतरने के बाद आपको अपनी RTPCR की रिपोर्ट दिखानी पड़ेगी. अगर, आप ऐसा नहीं करेंगे तो वहां आपको फजीहत का सामना करना पड़ेगा.
इतना ही नहीं दूसरे राज्य से आने की वजह से आपको वहां के क्वारेंटाइन सेंटर में भी भेजा जा सकता है इसलिए बेहतर होगा कि आप सफर शुरू करने से पहले ही अपनी कोरोना की जांच करवा लें. दरअसल, महाराष्ट्र के मुंबई, नासिक, पुणे समेत पूरे राज्य में कोरोना वायरस का संक्रमण का फैलाव बहुत बड़े स्तर पर है. इस कारण उद्धव सरकार की तरफ से रेलवे को एक दिशा-निर्देश जारी किया गया है. पूर्व मध्य रेलवे के CPRO राजेश कुमार के अनुसार इस बारे में एक गाइडलाइन मिली है. जिसे अब ट्रेन से महाराष्ट्र के किसी भी शहर में जाने के लिए लागू कर दिया गया है.
अपने निर्देश में महाराष्ट्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि कोरोना संक्रमण के मद्देनजर दूसरे राज्यों से आने वाले पैसेंजर्स के लिए निगेटिव RTPCR की जांच रिपोर्ट साथ रखना अनिवार्य किया गया है. किसी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए पैसेंजर्स से अपील की गई है. रिपोर्ट राज्य में प्रवेश के समय से अधिकतम 48 घंटे के अंदर का होना चाहिए. तभी उसे माना जाएगा. साथ ही पूर्व मध्य रेल ने भी पैसेंजर्स से अपील की है कि सफर के दौरान ट्रेन में, प्लेटफार्म पर और रेल परिसर में कोविड गाइडलाइंस का पालन करें.