Bihar Assembly : विधानसभा पास लगी इनोवा से 3280 बोतल नशीली कफ सिरप बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार Pappu Yadav arrest : IGIMS से PMCH शिफ्ट हुए गिरफ्तार पप्पू यादव, जानिए अब क्या होगी पुलिस कार्रवाई और सांसद के पास क्या हैं कानूनी विकल्प? ITBP jawan assault case : वर्दी की आड़ में दबंगई! ITBP जवान पर युवक से जानलेवा मारपीट का आरोप, थाने के रवैये पर भी उठे सवाल TRE 4 Vacancy : TRE -4 में सिर्फ इस सब्जेक्ट के स्टूडेंट ही भर सकेंगे फॉर्म; इन लोगों को लग सकता है बड़ा झटका; पढ़िए शिक्षा विभाग का नया अपडेट Bihar Dairy Industry : बिहार के हर पंचायत में खुलेगा सुधा दुग्ध बिक्री केंद्र, CM नीतीश कुमार आदेश; यह सुविधा भी होगी शुरू DCLR office bribe demand : DCLR ऑफिस में ‘केस नंबर’ के नाम पर रिश्वत की डिमांड, VIDEO वायरल होते ही DM का बड़ा एक्शन Vigilance Bureau Raid : असिस्टेंट डायरेक्टर परमजय सिंह के घर से 15 लाख कैश बरामद, जांच में खुल सकते हैं बड़े राज; नियोजन भवन की पार्किंग में रिश्वत लेते हुए हैं अरेस्ट Bihar corruption : बिहार में खुलेंगे 3 नए निगरानी थाने, भ्रष्टाचार पर कसेगा शिकंजा; जीरो टॉलरेंस नीति पर सरकार सख्त Pappu Yadav Arrest : जानिए कौन हैं IPS अधिकारी भानु प्रताप सिंह, आधी रात हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को किया अरेस्ट Bihar Vidhan Sabha event : 105 साल की हुई बिहार विधानसभा, लोकतंत्र के उत्सव में शामिल होंगे राजनीति के दिग्गज; इस सुविधा का होगा उद्घाटन
24-Sep-2024 10:43 PM
By First Bihar
BHAGALPUR: जमालपुर-सुल्तानगंज-भागलपुर रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन शुरू किया गया। पैसेंजर ट्रेन चलाकर ट्रेनों का परिचान शुरू किया गया। ब्रिज संख्या 195 बरियारपुर के पास गाटर में बाढ़ का पानी सट जाने के कारण पिछले दो दिनों से इस रूट पर सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे के द्वारा परिचालन बंद किया गया था और आज जलस्तर में आई कमी के बाद फिर से ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया गया है।
दरअसल जमालपुर सुल्तानगंज रेलखंड के बरियारपुर रतनपुर के पास पुल संख्या 195 पर बाढ़ के पानी का अधिक दबाव हो जाने के कारण सुरक्षा के दृष्टिकोण से दो दिनों से ट्रेनों का परिचालन बंद था। जिसे आज फिर से शुरू कर दिया गया है। वही इस रेल खंड पर ट्रेनों का परिचालन शुरू होने के बाद रेल यात्रियों को राहत मिलेगी। वही मिली जानकारी के अनुसार मुंगेर के मालदा डिवीजन में आने वाले भागलपुर-जमालपुर रेल खंड की अप और डाउन दोनों लाइन पर सुल्तानगंज और रतनपुर के बीच ट्रैक को फिट कर दिया गया है।
इसके बाद इस रेल खंड पर आज मंगलवार की शाम जमालपुर से भागलपुर के बीच पैसेंजर ट्रेन को 30 किलोमीटर की रफ्तार से चला कर ट्रेनों के परिचालन को शुरू किया गया है। वही बताते चलें की दो दिनों से रतनपुर के पास पिलर संख्या 196 के गार्डन के नीचे गंगा के पानी के तेज बहाव के कारण ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया गया था। इस कारण कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया था और कई ट्रेनों को रूट बदल कर चलाया जा रहा था।
जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। और रेल अधिकारी जलस्तर पर नजर रख रही थी। और वही आज जलस्तर में आई कमी के बाद अधिकारियों के द्वारा पूरी तरीके से जांच के बाद इस रेल खंड पर पैसेंजर ट्रेन को 30 किलोमीटर की रफ्तार से चलाकर ट्रेनों के परिचालन को शुरू कराया गया है। वही ट्रेनों का परिचालन शुरू होने से यात्रियों को राहत मिली है।

