ब्रेकिंग न्यूज़

क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर

Home / news / ट्रेन को धक्का देते यात्रियों का वीडियो हो रहा वायरल, जानिए क्या है...

ट्रेन को धक्का देते यात्रियों का वीडियो हो रहा वायरल, जानिए क्या है मामला?

05-Mar-2022 01:53 PM

DESK: बंद कार, जीप और बस में लोगों को धक्का लगाते आपने देखा होगा आज हम आपकों ट्रेन में धक्का लगाते पैसेंजर की तस्वीरें दिखा रहे है। यह वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है। 


दरअसल ये तस्वीरें उत्तर प्रदेश के मेरठ स्थित दौराला स्टेशन की है जहां शनिवार की सुबह पैसेंजर ट्रेन के इंजन में आग लग गयी थी। देखते ही देखते आग की लपटे इंजन से सटे दो पैसेंजर बोगियों तक भी जा पहुंची जिसके बाद एक बोगी में भीषण आग लग गयी।


इस दौरान अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। ट्रेने में सवार लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। आग इतनी भयावह थी कि एक पैसेंजर बोगिया जलकर खाक हो गयी। सहारनपुर से दिल्ली की तरफ जा रही ट्रेन उस वक्त दौराला स्टेशन पर खड़ी थी तभी ट्रेन के कोच में धुआं उठने लगा और देखते ही देखते दो बोगियों में आग फैल गयी।


news image


इसके बाद यात्रियों ने ट्रेन में धक्का लगाई। ट्रेन को आगे बढ़ाकर अन्य बोगियों को जलने से बचाया। मौके पर पहुंचे रेलवे और फायर बिग्रेड के टीम ने आग पर काबू पाया। ट्रेन को धक्का देने का वीडियो किसी ने बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। यात्रियों द्वारा ट्रेन को धक्का लगाने का वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।


news image


news image


ट्रेन में आग लगने की सूचना रेलवे के अधिकारियों को भी दी गयी। आनन-फानन में रेलवे कर्मचारियों ने आग लगे इंजन और दो डिब्बों को अलग किया गया। रेल यात्रियों के इस प्रयास की स्टेशन परिसर में मौजूद लोगों ने सराहना की। रेलवे कर्मियों का कहना था कि यदि समय रहते यात्रियों ने ट्रेन को धक्का नहीं दिया रहता तो और कई बोगी जलकर खाक हो जाती। 


news image