BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम
27-Aug-2024 02:43 PM
By RITESH HUNNY
SAHRSA: रेलवे की मेडिकल टीम ने ट्रेन की जनरल बोगी में सहरसा की एक महिला पैसेंजर का प्रसव कराया। वो नई दिल्ली से सहरसा आ रही थी। वैशाली सुपरफास्ट के जनरल बोगी में महिला ने नवजात को जन्म दिया। प्रसव के बाद जज्जा और बच्चा दोनों स्वस्थ देख सहरसा के लिए रवाना किया गया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन बच्चे के ट्रेन में जन्म लेने पर यात्रियों में खुशी की लहर दौड़ गयी।
यात्रियों का कहना था कि जन्माष्टमी के दिन साक्षात भगवान कृष्ण का जन्म हुआ है। बताया जाता है कि ट्रेन की जनरल बोगी में सवार गर्भवती महिला सहरसा लौट रही थी। समस्तीपुर में ट्रेन के पहुंचने पर कॉमर्शियल कंट्रोल को सूचना मिली कि 12554 वैशाली सुपर फास्ट में गार्ड की बोगी के पास स्थित जनरल कोच में एक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा हो रही है।
इसकी सूचना मिलने पर रेलवे की मेडिकल टीम आनन-फानन में स्टेशन पहुंची। टीम में डॉ. रेखा साहू, नर्सिंग स्टाफ रेखा कुमारी, विकास कुमार, ड्रेसर चंदन कुमार एवं एचए पामा कुमारी शामिल थी। उन्होंने ट्रेन की बोगी में ही सुरक्षित प्रसव कराया। जिसके बाद उचित दवाइयां एवं उपचार देकर मरीज की जांच की गयी जिसमें बच्चा और उसकी मां पूर्ण रूप से स्वस्थ पाई गयी।
जिसके बाद उन्हें आगे सहरसा के सफर के लिए रवाना किया गया। वही सहरसा में पहले से परिजन स्टेशन पर मौजूद थे जिन्होंने उन्हें रिसिव किया और दोनों को लेकर घर पर पहुंचे। जन्माष्टमी के दिन बेटे के जन्म से परिवार में खुशी का माहौल था। सभी ने एक सूर में कहा कि कान्हा जी आए हैं। परिवार के सदस्यों ने घर में आए नये मेहमान का जोरदार स्वागत किया।