BIHAR NEWS : पटना में निजी भवनों पर किया यह काम तो भरना पड़ सकता है जुर्माना, जारी हुआ आदेश; अब देनी पड़ेगी यह जानकारी Bihar political news : जेल में बंद विधायक बनेंगे ‘किंगमेकर’? राज्यसभा चुनाव में अनंत सिंह करेंगे वोट या नहीं; जानिए क्या है नया अपडेट बिहार में हेल्थ सेक्टर की बड़ी छलांग! रोबोटिक सर्जरी से कैंसर पर जीत, आई बैंक भी हुआ शुरू BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, छापेमारी में 250 से अधिक सिलेंडर बरामद; मचा हडकंप 'बाबू सुनो, तुमसे ही शादी करेंगे…' बॉयफ्रेंड ने झांसा देकर मिलने बुलाया; गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट तो कर दिया बड़ा कांड BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल
15-Oct-2023 09:56 PM
By First Bihar
SARAN: स्मार्ट फोन और सोशल मीडिया ने लोगों की जिन्दगी ही बदल डाली है। लेकिन कुछ लोग इसका गलत इस्तेमाल करते हैं जिसका खामियाजा आखिरकार उन्हें ही भुगतना पड़ता है। छपरा के एक युवक को मोबाइल पर रील्स बनाने का शौक चढ़ा था। वीडियो ज्यादा से ज्यादा लाइक और शेयर हो इसके लिए वो रील्स बनाता था। वह जहां जाता वही रील्स बनाना शुरू कर देता था। इस बार तो उसने हद कर दी।
रील्स बनाने के लिए वह मालगाड़ी के छत पर चढ़ गया और स्मार्ट फोन से वीडियो बनाने लगा। तभी हाईटेंशन तार के संपर्क में आने के बाद उसे ऐसा झटका लगा कि वो सीधे रेलवे ट्रैक पर जा गिरा। करंट की चपेट में आने से वह बुरी तरह घायल हो गया। शरीर का 80 प्रतिशत भाग झुलस गया। आनन फानन में उसे छपरा सदर अस्पताल में एडमिट कराया जहां हालत गंभीर होता देख डॉक्टर ने उसे पटना रेफर कर दिया।
पटना में वो जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रहा है। उसकी हालत नाजुक बतायी जा रही है। अस्पताल के डॉक्टर उसकी इलाज में लगे हैं। घटना बिहार के सारण जिले के गोल्डिनगंज रेलवे स्टेशन की है। घायल युवक की पहचान परसा थाना क्षेत्र के सुनील सिंह के 18 साल के बेटे प्रशांत के रूप में हुई है।
प्रशांत रसलपुर डोरीगंज स्थित अपने नानी के घर आया हुआ था। वह घूमने के लिए दोस्तों के साथ निकला था वह जहां जाता वहां रील्स बनाने लगता। रील्स बनाने में दोस्त उसकी मदद करता। तभी प्रशांत ने मालगाड़ी पर चढ़ने का मन बनाया और छत पर चढ़ गया। जैसे ही उसने मोबाइल अपनी ओर घुमाया वो रेलवे के हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गया और बुरी तरह से झूलस गया। पटना में उसका इलाज चल रहा है उसकी हालत काफी गंभीर बनी हुई है।