ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म

Home / news / स्मार्टफोन की लत बेहद खतरनाक: ट्रेन की चपेट में आने से 2 लड़कों...

स्मार्टफोन की लत बेहद खतरनाक: ट्रेन की चपेट में आने से 2 लड़कों की दर्दनाक मौत, रेलवे लाइन पर बैठकर मोबाइल गेम खेलने के दौरान हादसा

01-Sep-2024 03:39 PM

By First Bihar

 DESK: जबसे लोगों के हाथ में स्मार्ट फोन आया है जिन्दगी स्मार्ट बन गयी है। लेकिन कुछ लोग इसका दुरुपयोग करते हैं और असमय ही काल के गाल में समा जाते हैं। कोई सेल्फी और रील्स बनाने के चक्कर में हाथ से जान धो देते हैं तो कोई मोबाइल पर गेम खेलने के कारण अपनी जान जोखिम में डाल देते हैं। 


छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में दो लड़के रेलवे की पटरी पर बैठकर मोबाइल में गेम खेल रहा था। मोबाइल पर गेम खेलने में दोनों इतना व्यस्त हो गया कि उन्हें सामने से आ रही ट्रेन के हॉर्न की आवाज भी सुनाई नहीं दिया। फिर क्या था दोनों ट्रेन की चपेट में आ गये और दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि दोनों बच्चों को मोबाइल पर गेम खेलने की लत लग गयी थी। 


पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र के रिसाली इलाके में रेलवे की पटरी पर बैठकर दोनों मोबाइल में गेम खेलने लगे। दोनों मोबाइल में इतने व्यस्त हो गये कि सामने से आ रही दुर्ग लोकल ट्रेन का हॉर्न तक नहीं सुनाई दिया। नतीजा यह हुआ है कि दोनों की ट्रेन से कटने से मौत हो गयी। शनिवारी की शाम 7 बजे हुई इस घटना के बाद दोनों की पहचान पूरन साहू और वीर सिंह के रूप में हुई है दोनों की उम्र करीब 15 साल थी। 


दोनों भिलाई के रिसाली सेक्टर के रहने वाले थे। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा वही मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दी। इस घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिजनों के बीच कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।