पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी
02-Sep-2024 09:56 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की सड़क हादसों में जान जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से निकल कर सामने आ रहा है। जहां ट्रैक्टर और टेंपो में जोरदार टक्कर हुई और उसके बाद सास-बहू की दर्दनाक मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी पटना से सटे मसौढ़ी का है। जहां सोमवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। दोनों मृतक महिला बताई जा रही है। वहीं घटना में 5 लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गए हैं। जिनको इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है। इस घटना के बाद परिजनों का मातम का माहौल बना हुआ है।
बताया जा रहा है कि, पूरा मामला मसौढ़ी- कादिरगंज रोड में मेगनीबीघा गाँव के पास का है। जहां ट्रैक्टर और टेंपो में भीषण टक्कर हो गई है। इस घटना में टेंपो सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं पाँच अन्य लोग हुए गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गए हैं। आनन-फानन में पुलिस की मदद से सभी घायलों को मसौढ़ी के अनुमंडल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हालांकि घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए तत्काल उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। वहीं इस घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई है। मृतका आपस में सास-बहू बताई जा रही हैं।