मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
10-Jun-2023 08:38 PM
By Tahsin Ali
PURNEA: पूर्णिया में मक्का लदे ट्रैक्टर का टायर अचानक फट गया। जिससे अफरा-तफरी मच गयी। टायर के ब्लास्ट होने के बाद ट्रैक्टर का रिम निकल गया और वहां से गुजर रहे भाई-बहन को जा लगी। रिम के लगते ही दोनों सड़क से 60 फीट आगे गिर गये। जिससे मौके पर ही भाई-बहन की मौत हो गयी। घटना पूर्णिया के डगरूआ स्थित हाटगाछी चौक की है।
दोनों भाई बहन की पहचान हाटगाछी वार्ड 14 निवासी अब्दुल मन्नान के 5 वर्षीय पुत्र मुनतजिर और 7 साल की बिटिया नजिस्ता के रूप में हुई है। दोनों भाई बहन घर से कोचिंग के लिए निकले थे तभी यह हादसा हो गया। घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।
टायर ब्लास्ट की आवाज काफी तेज थी जिसे सुनकर भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे जिसके बाद पुलिस को ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना दी। लोगों के बीच इस बात की चर्चा हो रही थी कि दोनों भाई बहन की मौत कैसे हुई। जब लोगों को घटना के कारणों का पता चला तो वो भी हैरान रह गये। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।