ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / टॉमी की मौत पर रो पड़ा पूरा गांव, ग्रामीणों ने तेरहवीं पर कराया...

टॉमी की मौत पर रो पड़ा पूरा गांव, ग्रामीणों ने तेरहवीं पर कराया ब्रह्म भोज, बोले- सभी का लाडला था

12-Aug-2023 02:46 PM

By First Bihar

DESK: उत्तर प्रदेश के बागपत में एक कुत्ते की मौत पर पूरे गांव में शोक की लहर है। बिजरोल गांव में कुत्ते की आत्मा की शांति के लिए न सिर्फ शांति यज्ञ कराया गया बल्कि उसकी तेरहवीं के दिन ब्रह्म भोज का भी आयोजन किया गया। पूरे गांव के लाडले टॉमी की मौत से ग्रामीण काफी दुखी हैं।


दरअसल, बिजरोल गांव की गलियों में घूमने वाले टॉमी उर्फ मुन्ना नाम के कुत्ते की मौत पिछले दिनों हो गई थी। वह करीब 12 साल का था। टॉमी पूरे गांव की सुरक्षा करता था और हर किसी का लाडला था। टॉमी की मौत के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और हर कोई दुखी है। टॉमी की आत्मा की शांति के लिए गांव में हवन और ब्रह्मभोज का आयोजन किया गया, जिसमें गांव के सभी लोग शामिल हुए।


ग्रामीण बताते हैं कि टॉमी को जन्म देने के एक दिन बाद ही उसकी मां की मौत हो गई थी। एक दिन के टॉमी को गांव के लोगों ने पाला पोशा और उसकी हिफाजत की। बड़ा होने के साथ ही टॉमी पूरे गांव का लाडला बन गया। उसके जीते जी अपराधियों और बदमाशों की हिम्मत नहीं थी कि गांव में घुस सकें। गांव के लोगों का कहना है कि टॉमी में इतनी खूबियां थीं कि उसे कभी भी भूलाया नहीं जा सकता है।


news image