Congress notice : 24 अकबर रोड पर ताला? कांग्रेस को इस दिन तक ऑफिस खाली करने का नोटिस, पढ़िए क्या है पूरी खबर BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफिस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे
08-Aug-2021 09:12 PM
DESK : टोक्यो में चल रहा है साल 2020 का ओलंपिक खत्म हो गया है। कोरोना महामारी के बावजूद टोक्यो ओलंपिक बेहद सफल रहा। 23 जुलाई को टोक्यो ओलंपिक की शुरुआत हुई थी। इस ओलंपिक में लगभग एक 11 हजार एथलीट ने हिस्सा लिया। कुल 339 इवेंट का आयोजन ओलंपिक में किया गया। भारत के लिए भी इस बार का ओलंपिक शानदार रहा। भारत के खिलाड़ियों ने ओलंपिक में इस बार जोरदार प्रदर्शन किया और गोल्डन ब्वाय के तौर पर नीरज चोपड़ा ने देश के लिए इकलौता गोल्ड मेडल हासिल किया।
टोक्यो में आज ओलंपिक के समापन समारोह का आयोजन किया गया। इंटरनेशनल ओलंपिक कमिटी के अध्यक्ष थॉमस बाक ने ओलंपिक के 2020 के समापन की औपचारिक घोषणा की। टोक्यो ओलंपिक में अमेरिका का जलवा देखने को मिला। अमेरिका मेडल टैली में सबसे ऊपर रहा। अमेरिका ने अलग-अलग इवेंट में 39 गोल्ड, 41 सिल्वर और 33 में ब्रॉन्ज मेडल जीते। अमेरिका के खिलाड़ियों ने 113 मेडल अपने नाम किए जबकि चाइना को 88 मेडल हासिल हुए।
भारतीय टीम को इस बार ओलंपिक में कुल 7 मेडल हासिल हुए। जिसमें 1 गोल्ड, 2 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। भारत की तरफ से नीरज चोपड़ा ने इकलौता गोल्ड मेडल हासिल किया। अगले ओलंपिक खेल साल 2024 में पेरिस में आयोजित किए जाएंगे।