ब्रेकिंग न्यूज़

अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम Ram Navami 2026: जानें इस साल 26 या 27 मार्च को कब मनाएं राम नवमी, पूजा मुहूर्त और विधि Dhurandhar 2 : धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट: रणवीर सिंह की फिल्म ने 6 दिनों में 919 करोड़ कमाए, बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी! डांस क्लास की आड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 25 महिलाओं का रेस्क्यू जानिए क्यों अचानक बिक गई IPL की सबसे ज्यादा फैन बेस वाली टीम, विजय माल्या नहीं, अब ये होंगे नए मालिक IPL new rule : IPL 2026 में धमाका! अब दूसरी पारी में गेंदबाजी टीम मांग सकेगी नई गेंद, जानें पूरा नियम Success Story: 6 साल तक मौत से जंग, 4 सर्जरी और लकवा… फिर भी नहीं टूटा हौसला, 38 की उम्र में UPSC परीक्षा में मारी बाजी Bihar road acciden : थार जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Home / news / त्योहारों में नहीं होगी परेशानी ! नई दिल्ली-पटना के बीच दौड़ेगी तेजस सुपरफास्ट,...

त्योहारों में नहीं होगी परेशानी ! नई दिल्ली-पटना के बीच दौड़ेगी तेजस सुपरफास्ट, इन जगहों के लिए भी चलेगी स्पेशल ट्रेन

15-Oct-2024 07:48 AM

By First Bihar

PATNA : जैसे -जैसे त्योहारों के मौसम नजदीक आ रहे हैं वैसे -वैसे रेलवे भी लोगों को अधिक सुविधा प्रदान करने की तैयारी में लग गई है। ऐसे में यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। इस बीच यह निर्णय लिया गया है कि नई दिल्ली से पटना के बीच तेजस सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलेगी। 


वहीं दिल्ली-पटना सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस नई दिल्ली से बरौनी के लिए स्पेशल ट्रेन और नई दिल्ली से जयनगर के लिए भी पूजा स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। धनबाद-जम्मूतवी-धनबाद स्पेशल ट्रेन अब सप्ताह में दो दिन चलेगी। इस ट्रेन का परिचालन नई दिल्ली से 29, 31अक्टूबर, 2 एवं 5 नवंबर को किया जाएगा। यह ट्रेन सुबह 08.25 बजे नई दिल्ली से खुलेगी। ट्रेन विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए उसी दिन रात साढ़े आठ बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी।


वहीं, वहीं, वापसी में पटना-नई दिल्ली तेजस सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस 30 अक्टूबर, एक, तीन एवं छह नवंबर को चलाई जाएगी। पटना से ट्रेन सुबह साढ़े सात बजे खुलेगी। ट्रेन 08.05 बजे आरा, 08.47 बजे बक्सर, 10.30 बजे डीडीयू, 12.30 बजे प्रयागराज, 14.38 बजे कानपुर सेंट्रल एवं 19.35 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।


इधर, दिल्ली-पटना सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल  एक्सप्रेस 24 एवं 31 अक्टूबर को दिल्ली से 23.55 बजे खुलेगी, जो 16.40 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी।वापसी में यह ट्रेन 25 अक्टूबर एवं एक नवंबर को पटना से 17.50 बजे पटना से खुलेगी। पटना से खुलने का समय 17.50 बजे समय निर्धारित किया गया है। यह ट्रेन दानापुर, आरा, बक्सर, डीडीयू, प्रयागराज एवं गोविंदपुरी होते हुए दिल्ली जाएगी।