मोदी सरकार "चींटी पर तोप चला रही हैं, आरजेडी सांसद का बड़ा बयान, कहा..बीमारी कैंसर की है और इलाज सिरदर्द का कर रहे है रेरा बिहार ने बिल्डरों को दी सख्त चेतावनी: अब अधूरे दस्तावेज़ पर नहीं होगा प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन पटना-गया के बीच एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, सभी स्टेशनों पर रुकेगी रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा देश भुगत रहा: मुकेश सहनी का केंद्र पर हमला chaiti chhath 2026: सूर्योपासना के दूसरे दिन छठ व्रतियों ने किया खरना पूजा, 36 घंटे की निर्जला व्रत की हुई शुरुआत सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी के बच्चों ने इंटर एग्जाम में लहराया परचम, लगातार दूसरी बार बने बिहार टॉपर अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट
15-Mar-2022 02:53 PM
PATNA : पश्चिम बंगाल में TMC के विधायक मनोरंजन व्यापारी ने बिहार और बिहारियों को लेकर काफी आपत्तिजनक बयान दिया है। अपने बयान में TMC विधायक ने बिहारियों को बीमारी बताया है। बंगाल के नेता प्रतिपक्ष शुवेंदु अधिकारी ने मनोरंजन व्यापारी का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के सामने आने के बाद बिहार में सियासत शुरू हो गई है। बिहार के सभी दलों के नेताओं ने TMC विधायक के बयान की घोर निंदा की है।
बीजेपी विधायक नंदकिशोर यादव ने TMC विधायक के बयान की निंदा करते हुए कहा है कि बंगाल को बनाने में बिहार के लोगों की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि TMC विधायक का बयान ओछी मानसिकता को दर्शाता है। वहीं राजद प्रवक्ता भाई वीरेंद्र ने कहा कि बिहार के बदौलत ही पूरे देश को कामगार मिलते हैं।
वहीं माले विधायक मनोज मंजिल ने TMC विधायक मनोरंजन व्यापारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि हमें बिहारी होने पर गर्व है। साथ ही साथ बिहार के अन्य राजनीतिक दलों ने भी TMC विधाक के बयान की निंदा की है।
बंगाल के नेता प्रतिपक्ष शुवेंदु अधिकारी ने मनोरंजन व्यापारी का वीडियो शेयर किया है। जिसमें TMC विधायक ने कहा है कि ‘ एक बिहारी सौ बीमारी। बीमारी नहीं चाहिए। बंगाल को बीमार मुक्त करिए’।शुवेंदु अधिकारी ने वीडियो शेयर कर बिहारी बाबू शत्रुघ्न सिन्हा से पूछा है कि वे अपने नए राजनैतिक सहकर्मी के इन वाहियात बयानों पर क्या बयान देंगे जब वे आसनसोल में चुनावी प्रचार के लिए जाएंगे।
