बिहार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी पूरी: पटना और गया से कई देशों के लिए विमान सेवा जल्द Bihar news : बिहार के इस जिले में सुबह -सुबह पुलिस एनकाउंटर! फायरिंग के बाद दो बदमाश ढेर, पैर में गोली लगते ही दबोचे गए बिहार में बिजली दरों में बड़ा बदलाव: 1 अप्रैल से लागू होगा टाइम ऑफ डे (TOD) टैरिफ, दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली 25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा
09-Nov-2021 07:59 PM
DESK : प्रवर्तन निदेशालय ने तृणमूल कांग्रेस के नेता और ममता बनर्जी के करीबी माने जाने वाले विनय मिश्रा के ऊपर बड़ा एक्शन लिया है। टीएमसी नेता विनय मिश्रा की 9 करोड़ की संपत्ति ईडी ने जब्त कर ली है। ईडी के अधिकारियों की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक पश्चिम बंगाल में अवैध कोयला खनन और उससे जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के केस के तहत यह कार्रवाई की गई है।
प्रवर्तन निदेशालय ने कोयला घोटाले में टीएमसी नेता विनय मिश्रा उसके भाई विकास और मुख्य आरोपी अनूप मांझी की 9.28 करोड़ की संपत्ति जब्त की है। ईडी के मुताबिक यह कार्रवाई पीएमएलए के तहत की गई है। ईडी ने अपने बयान में कहा है कि यह जब्ती उत्तर प्रदेश के अमेठी और पश्चिम बंगाल के कोलकाता में विनय मिश्रा और विकास मिश्रा के साथ अलग-अलग प्लॉटों समेत दो फ्लैटों को दायरे में लेकर आया है। इसकी कुल कीमत तकरीबन 48 लाख रुपये है। दूसरी कुर्की अनूप मांझी और उसके परिवार के सदस्यों के ऊपर की गई है। पश्चिम बंगाल और मुंबई में 8.8 करोड रुपए की कीमत के 20 अलग-अलग लैंड और एक फ्लैट को जब्त किया गया है।
ईडी की तरफ से दावा किया जा रहा है कि तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी का परिवार कोयला घोटाला मामले में लाभार्थी था। अभिषेक बैनर्जी से ईडी सितंबर महीने में पूछताछ कर चुकी है। इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय विकास मिश्रा को पहले ही गिरफ्तार कर चुका है। वह युवा विंग टीएमसी के नेता विनय मिश्रा का भाई है। इस मामले में ईडी ने बांकुरा थाने के पूर्व प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार मिश्रा को भी गिरफ्तार किया है। अब तक इस मामले में ईडी कुल 181 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त कर चुकी है।