बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
12-Dec-2019 07:26 PM
DESK : देश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. एक ऐसा मामला सामने आया है. जिसने सबको हैरान कर दिया है. तीन तलाक की पीड़िता के साथ एक तांत्रिक ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि पति ने ही महिला को तांत्रिक के पास जबरन भेजा था. पुलिस ने दोनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है.
वारदात मध्यप्रदेश के की राजधानी भोपाल की है. जहां ऐशबाग थाना इलाके के अशोका गार्डन की है. में ट्रिपल तलाक की पीड़िता के साथ रेप की वारदात को एक तांत्रिक ने अंजाम दिया है. मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता के पति ने तीन बार तलाक बोलकर घर से निकाल दिया. पुलिस के मुताबिक महिला का इसी साल अप्रैल में निकाह हुआ था लेकिन हाल ही में उसके पति ने उसे ट्रिपल तलाक दे दिया. पीड़िता ने जब अपने शौहर से सवाल किया तो उसने कहा कि उसे पहले इलाके के ही एक तांत्रिक के पास जाना होगा. महिला वहां गई तो उस तांत्रिक ने उसके साथ दुष्कर्म किया.
महिला ने घर वापस आकर सारी बात अपने पति को बताया. महिला के पति ने भी उल्टे तांत्रिक का ही साथ दिया और महिला को अपने मायके भेज दिया. पीड़ित महिला के परिजनों ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई. थानाध्यक्ष अजय नायर ने बताया कि महिला की शिकायत के बाद उसके पति और तांत्रिक को अरेस्ट कर लिया गया है. दोनों को 14 दिनों की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा गया है. पुलिस महिला का मेडिकल कराकर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.