बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
22-Jul-2024 10:22 AM
By First Bihar
MUZAFFARPUR : बिहार में सड़क हादसे के मामले में इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर आए दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की मुश्किलें बढ़ रही है। ऐसे में अब एक ताजा मामला दरभंगा से निकल कर सामने आया है। जहां डायल 112 और कार की टक्कर में 4 पुलिसकर्मी सहित 10 लोग घायल हुए हैं। सभी का डीएमसीएच में इलाज चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, जिले के कमताैल थाना क्षेत्र के माधाेपट्टी के पास मुख्य सड़क पर रविवार की रात बड़ा सड़क हादसा हुआ। यहां करीब सवा दस बजे 112 पुलिस गाड़ी और कार की टक्कर हो गई। पुलिस गाड़ी में सवार एक पुलिस पदाधिकारी, चालक और दाे जवान गंभीर रूप से जख्मी हाे गए हैं। वहीं कार में सवार छह लाेगाें काे हल्की चोट आई हैं।
वहीं इस घटना में घायल पुलिसकर्मियाें में कृष्ण कांत पासवान, चालक जयकांत कुमार, सिपाही संतोष कुमार और झुना सहनी शामिल हैं। कार में सवार दरभंगा के मिश्रटाेला के नवीन कुमार सिन्हा अपनी बहन की शादी काे लेकर तिलकाेत्सव समाराेह में भाग लेकर सीतामढ़ी के पुपरी से आ रहे थे। उसी क्रम में कर्जापट्टी से कमताैल की ओर तेज गति से जा रही पुलिस की 112 गाड़ी ने कार में ठाेकर मार दी।
उधर, पुलिस की गाड़ी टक्कर के बाद सड़क किनारे करीब दस फीट नीचे लुढ़क गई। इस हादसे में पुलिस की गाड़ी में सवार सभी लोग घायल हाे गए। संयोग था कि कार की कम गति होने के कारण कार ताे क्षतिग्रस्त हाे गई, लेकिन उसमें सवार लाेग बाल बाल बच गए. सभी को मामूली चाेटें आई हैं। वहीं हादसे के बाद स्थानीय लोग जुट गए और गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इस घटना की सूचना प्रशासन को दी गई, जिसके बाद सभी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं लाेगाें के मुताबिक इसमें पुलिस गाड़ी के चालक की गलती के कारण यह हादसा हुआ है।